Breaking News

चतरा : जिला अध्यक्ष पंकज प्रजापति को हटाओ और जेएमएम को बचाओ

  • जेएमएम के बैठक में जिला अध्यक्ष को हटाने का मामला गरमाया

चतरा। जिला के इटखोरी गांधी चौक स्थित छोटू चौरसिया के आवास में झारखंड मुक्ति मोर्चा के बैठक हुआ। बैठक पूर्व जिला उपाध्यक्ष बिनोद पांडेय के अध्यक्षता में हुई। वही संचालन पूर्व प्रखंड सचिव जय कुमार प्रसाद के द्वारा की गई। बैठक का आयोजन विशाल कुमार उर्फ विक्की सिंह ने किया। बैठक में सर्वसमिति से निर्णय लिया गया कि चतरा जिला के वर्तमान जिला अध्यक्ष पंकज प्रजापति के रवैये लोग परेशान हो गए है। उनका मनमानी कार्यशैली से जिले भर के कार्यकर्ताओं रोष है। लोगों ने केंद्रीय कमिटी को शिकायत किया है। साथ ही एक टीम बनाकर पार्टी के शीर्ष नेताओं को अवगत कराएंगे। और जिलाध्यक्ष को पदमुक्त करने का आवाज बुलंद करेंगे। साथ ही केंद्रीय महासचिव सह जामा विधायक सीता सोरेन को चतरा जिला प्रभारी बनाने का मांग रखेंगे। बैठक में मुख्य रूप से विशाल कुमार सिंह, उमेश यादव, रामस्वरूप पासवान, राकेश रंजन, छोटू चौरसिया, दिलीप पासवान, बीके वर्मा, अबास अंसारी, दीपक कुमार, बिनोद पांडेय, जय कुमार रजक, उत्तम राणा, सुलेमान अंसारी, शुशील कुमार समेत उपस्थित थे।

Check Also

शहर में 22 जनवरी को निकलेगा भव्य शोभा यात्रा:श्री राम सेना

🔊 Listen to this रामगढ़lश्री राम सेना,रामगढ़ के द्वारा 11 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया …