Breaking News

कायस्थ महासभा के जिला सचिव अधिवक्ता आनंद सिन्हा की माता का निधन

  • आज दामोदर तट पर दाह संस्कार कर दिया गया

रामगढ़। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा रामगढ जिला सचिव सह वरिष्ठ अधिवक्ता सह नॉटरी आन्नद सिन्हा की माता जी प्रभावन्ती देवी का निधन 92 वर्ष की अवस्था में कल रात्रि 11:30 बजे हो गया। आज दामोदर तट पर दाह संस्कार कर दिया गया।जिसमे अभाकाम के कई सदस्य उपस्तिथ होकर अन्तिम यात्रा में शामिल हुए। अभाकाम के जिला अध्यक्ष अरूण कुमार सिन्हा ने कहा कि माता जी ने परिवार के सम्पूर्ण दायित्व का निर्वहन कर गयी हैं। कायस्थ समाज ईश्वर से दिवगंत आत्मा के शान्ति के साथ साथ परिजन को दुखद स्तिथि से उबड़ने की शक्ति दे। राजेश कुमार , राजीव रंजन प्रसाद, अभय कुमार सिन्हा सुदेश सिन्हा महेश सिन्हा अनुज सिन्हा आशुतोष कुमार सिन्हा कोशल किशोर सिन्हा, डॉ संजीव कृष्ण जमुवार, संजीव कुमार रंजीत कुमार सिन्हा मुकेश प्रसाद प्रकाश सिन्हा नितेश रंजऩ बन्टी सिन्हा सहित अन्य समाज के लोग भी उपस्तिथ होकर शोक संवेदना व्यक्त किये।

Check Also

शहर में 22 जनवरी को निकलेगा भव्य शोभा यात्रा:श्री राम सेना

🔊 Listen to this रामगढ़lश्री राम सेना,रामगढ़ के द्वारा 11 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया …