Breaking News

रैयतों की समस्या को जल्द समाप्त कराएं मुख्यमंत्री जी : अशोक यादव

  • हजारीबाग भाजपा जिला अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

हजारीबाग। भाजपा के हजारीबाग जिला अध्यक्ष अशोक यादव ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक खुला पत्र लिखा है। जिसमें भाजपा अध्यक्ष ने बड़कागांव तथा केरेडारी के रैयतों की समस्या को जल्द समाप्त करने का आग्रह किया है। जिला अध्यक्ष ने पत्र के द्वारा कहा कि रैयत लंबे समय से भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 के अंतर्गत मुआबजा देने रैयतो को निर्धारित मापदण्ड के तहत नोकरी देने तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर रैयत आंदोलनरत हैं। जिला अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री निष्पक्ष रूप से रैयतों की मांग को पूरा कराने में अब तक दिलचस्पी नही लिया है। अगर लिया होता तो आयुक्त की अध्यक्षता वाली चार सदस्यीय कमिटी में स्थानीय सांसद का नाम होता। लेकिन ऐसा ना कर मुख्यमंत्री ने अलोकतांत्रिक प्रणाली को बढ़ावा दिया है।उन्होंने कहा कि बड़कागाँव व केरेडारी के स्थानीय मुखिया तथा बीजेपी के प्रमुख नेताओ ने भी मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर सांसद का नाम चार सदस्यीय कमिटी में नही होने की लिखित शिकायत की गई थी ।

एनटीपीसी संवेदनशील नही है

उन्होंने कहा कि लिखित शिकायत करने के बाद भी मुख्यमंत्री द्वारा कोई ठोस कदम नही उठाया जाना क्या साबित करता है। श्री यादव ने कहा की स्थानीय सांसद 2014 से लेकर 2020 तक लगातार जनप्रतिनिधि होने के नाते इन समस्याओं पर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया है । उन्होंने कहा कि सांसद ने मुख्यमंत्री को पूर्व में भी इन समस्याओं के लिए पत्र भी प्रेषित किया था। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी संवेदनशील नही है। कम्पनी सिर्फ अपना काम निकलना जानती है। वहाँ के रैयतों से कम्पनी का कोई वास्ता नही है। अशोक यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलने के लिए कई बार समय मांगा गया। लेकिन आजतक नही मिल पाया। उन्होंने कहा कि जनता के प्रतिनिधि यहाँ के सांसद व बिधायक हैं। सरकार को प्रतिनिधि ही जनता की समस्याओं से अवगत कराते हैं। लेकिन यहाँ तो रैयतों की समस्या को भी राजनीतिकरण कर दिया गया है जो गलत व निंदनीय है।

रणनीतिपूर्वक आंदोलनात्मक रुख अपनाया जायगा

भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा बड़कागांव/ केरेडारी की जनता बेवकूफ नही है। सब जानती व समझती है।उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री सचमुच में रैयतों की मांग को गंभीरता पूर्वक लिया है तो वो स्वयं कमिटी में रहकर सांसद/ विधायक व एनटीपीसी के अध्यक्ष को शामिल कर अविलम्ब हल निकालने की पहल करें। अशोक यादव ने कहा कि अपने प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश व विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी से झारखंड सरकार की ढुलमुल रवैये से अवगत कराया जायगा। जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश नेताओ के साथ बिचार विमर्श एवं मार्गदर्शन प्राप्त कर रणनीतिपूर्वक आंदोलनात्मक रुख अपनाया जायगा जिसकी सारी जवाबदेही झारखंड सरकार की होगी।

Check Also

भुरकुंडा : रीवर साइड में नारायणी साड़ी सेंटर का हुआ उद्घाटन

🔊 Listen to this आजसू नेता रोशनलाल चौधरी ने किया उद्घाटन भुरकुंडा (रामगढ़): रीवर साइड …