Breaking News

भाजपा नेता अमरजीत सिंह छाबड़ा की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई

  • अमरजीत सिंह जमीनी कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा चिंतित रहते थे

रामगढ़। भारतीय जनता पार्टी रामगढ़ जिला के तत्वधान में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना काल के सदस्य प्रथम प्रखंड अध्यक्ष पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य स्वर्गीय अमरजीत सिंह छाबड़ा के आवास पर प्रथम पुण्यतिथि के मौके पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौके पर जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता के अध्यक्षता में उपस्थित सदस्यों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। तदोपरांत जिला कार्यालय में एवं उनके आवास स्थल पर वृक्षारोपण कर उनके साथ बिताए क्षणों को याद किया गया।

सभी वक्ताओं ने कहा क्यों जमीनी कार्यकर्ताओं के बारे में हमेशा चिंतित रहते थे। अविवाहित जीवन संगठन के लिए समर्पित और हमेशा हमेशा बैठकों में कुछ ऐसी बातें कह जाते थे। इससे कार्यकर्ताओं अपनी हंसी रोक नहीं पाते थे । मौके पर उनके परिवार के सदस्यों से मिलकर उन्हें यह भरोसा दिलाया कि हम लोग आपके साथ हैं।स्वर्गीय अमरजीत सिंह छाबरा हमेशा कार्यकर्ताओं के दिल पर राज करते रहेंगे । पार्टी हमेशा आपके हर सुख दुख में जब भी आप संगठन को याद करेंगे याद करेंगे अवश्य सहयोग के लिए आगे आएगी।

मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता रंजीत कुमार सिन्हा ,इलारानी पाठक,सुबोध सिंह,दिवाकर सिंह,आनंद बैदिया, रविंद्र प्रसाद शर्मा ,राजीव रंजन प्रसाद, ऋषिकेश सिंह ,प्रेम विश्वकर्मा ,धनंजय कुमार पुतुष, संतोष कुमार साह, राजेश ठाकुर,मणिशंकर ठाकुर,नीता चक्रवर्ती,राम कुमार मल्लिक, बसुध तिवारी,तरुण कुमार साहू, सुरजीत सिंह छाबड़ा, प्रितपाल सिंह छाबरा, कीर्ति गौरव, घनश्याम प्रसाद सहित कई कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय अमरजीत सिंह छाबड़ा के चित्र पर माल्यार्पण कर और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Check Also

शहर में 22 जनवरी को निकलेगा भव्य शोभा यात्रा:श्री राम सेना

🔊 Listen to this रामगढ़lश्री राम सेना,रामगढ़ के द्वारा 11 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया …