Breaking News

मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के क्रियान्वयन हेतु दिया गया प्रशिक्षण

खूँटी । नगर पंचायत सभागार में नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के क्रियान्वयन हेतु जिले के विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता को ऑनलाइन माध्यम से प्राशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में विशेष रूप से मुख्यमंत्री श्रमिक योजना का एस.ओ.पी एवं पोर्टल पर कार्य विवरणी की एंट्री एवं अपडेशन पर विस्तृत जानकरी दी गई। साथ ही विषय से सम्बंधित आवश्यक तकनीकी जानकारियां साझा की गई।
आज के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भवन निर्माण विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, पथ निर्माण विभाग, विद्युत आपूर्ति एवं वन प्रमंडल के अधिकारियों द्वारा प्राशिक्षण प्राप्त किया गया।

Check Also

शहर में 22 जनवरी को निकलेगा भव्य शोभा यात्रा:श्री राम सेना

🔊 Listen to this रामगढ़lश्री राम सेना,रामगढ़ के द्वारा 11 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया …