Breaking News

झासा चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए डॉ मोहन ने किया नामांकन

साहिबगंज: जाने माने चिकित्सक व झासा के प्रमंडलीय उपाध्यक्ष रहे डॉ मोहन पासवान ने झारखंड स्टेट हेल्थ सर्विस एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया है।डॉ मोहन पासवान लगातार 6 वर्षों से झासा के संथाल परगना प्रमंडलीय उपाध्यक्ष पद पर अपनी सेवा दी है।अपने कार्यकाल में उन्होंने उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा के प्रदर्शन के साथ साथ हमेशा चिकित्सकों के हित में आवाज़ उठाई।स्वास्थ्य सेवा में सुधारों के लिए झासा के कई आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई।इन 6 वर्षों में डॉ मोहन दो बार राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के हाथों सम्मानित हुए।वहीं मुख्य स्वास्थ्य निदेशक व पूर्व मंत्री लुईस मरांडी के हाथों भी उन्हें सम्मान मिला है।जबकि 2020 में साहिबगंज सिविल सर्जन ने उन्हें उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया है।

Check Also

शहर में 22 जनवरी को निकलेगा भव्य शोभा यात्रा:श्री राम सेना

🔊 Listen to this रामगढ़lश्री राम सेना,रामगढ़ के द्वारा 11 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया …