Breaking News

रामगढ़ शहर एवं कोयलांचल में एकाएक बढ़ी अपराध, हाईवा चोरी, हत्या और उसके बाद अब गोली मारने की घटना

  • शहर के कुशवाहा धर्मशाला के निकट गुपचुप बेचने वाले चंदन को मारा गोली
  • प्राथमिक उपचार के बाद किया गया रिम्स रेफर, गंभीर

रामगढ़। जिले में एकाएक अपराधिक घटनाओं में तेजी आ गई है। रामगढ़ शहर और कोयलांचल में घट रही घटनाओं से लोग अचंभित हैं। कोयलांचल के कुजू से हाईवा चोरी की घटना के बाद रामगढ़ शहर के मुंडा टोली में एक युवक की हत्या कर दी गई। अब शहर के पारसोतिया में मंगलवार की रात गोली मारने की घटना घटी है। जानकारी के अनुसार रात 8:30 बजे के लगभग शहर के पारसोतिया में एक गुपचुप बेचने वाले को गोली मारी गई है। घटना के बाद घायल गुपचुप बेचने वाले को शहर के रांची रोड में स्थित होप हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार शहर के ममतागढ़ा के रहने वाले 23 वर्षीय चंदन कुमार को शहर के बाजारटांड़ के निकट स्थित कुशवाहा धर्मशाला के निकट गोली लगी है। बताया जाता है कि यहां कुछ लोग आपस में उलझे हुए थे। चंदन कुमार बीच-बचाव करने गया था। आपस में विवाद करने वाले दो से तीन लोग चंदन कुमार को गोली मार दिया। इस बात की सूचना तत्काल रामगढ़ पुलिस को दी गई। गोली मारने वाले लोग तत्काल वहां से फरार हो गए। गोली की घटना के बाद रामगढ़ थाना पुलिस की नींद खुली है। शहरी क्षेत्र में पुलिसिया कार्रवाई पर अब अंगुली उठने लगी है। हत्या के बाद गोली चलने की घटना पुलिसिया कार्रवाई पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करने लगा है।

अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापामारी

इस संबंध में रामगढ़ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुज उरांव से पूछने पर उन्होंने बताया कि घटना शहर के पारसोतिया की है। यहां एक गुपचुप बेचने वाले को गोली लगी है। घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार कराने के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया है। रामगढ़ थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन में लग गई है। रामगढ़ थाना प्रभारी विद्याशंकर को सूचना मिलते ही तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। तब तक घायल को अस्पताल भेज दिया गया था। रामगढ़ थाना पुलिस अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापामारी आरंभ कर दिया है।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …