Breaking News

स्व.विनोद बाबू ने दिया था पढ़ो और लड़ो का नारा :  सुधीर मंगलेश

  • रामगढ़ में मना स्वर्गीय बिनोद बिहारी महतो की जयंती

रामगढ़। जिला के दुलमी प्रखंड के सिरु बुध बाजार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से स्व विनोद बिहारी महतो की जयंती मनाई गई।कार्यक्रम के मुख्य रुप से कांग्रेस नेता सह समाजसेवी सुधीर मंगलेश मौजूद थे। उन्होंने विनोद बाबू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। समाजसेवी सुधीर मंगलेश ने कहा कि विनोद बाबू झारखंड को अलग राज्य बनाने का सपना देखते थे। तब उन्होंने आंदोलन की बुनियाद रखकर आंदोलन की अगुआई की। आंदोलन को मजबूत किया।इसके साथ ही शिक्षा के लिए युवा वर्ग को प्रेरित करते रहे।उन्होंने जल,जंगल व जमीन का नारा देकर समाज को उन्होंने जगाने का काम किया था। स्व विनोद बिहारी महतो झारखंड राजनीति के भीष्म पितामह व सर्वमान्य नेता थे। छात्र जीवन से ही वे झारखंड आंदोलन में कूद पडे़। उन्होंने सामाजिक क्रांति लाई। वर्तमान परिदृश्य में उनके आदर्श व सिद्धांत प्रासंगिक हैं। झारखंड के लिए दुर्भाग्य रहा कि अलग राज्य आंदोलन को मझधार मे छोड़ अचानक उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका सपना अंतत: पूरा हुआ और दशकों से चले आंदोलन के बाद झारखंड वासियों को 15 नवंबर 2000 में नये राज्य की सौगात मिली। मौके पर उतम कुमार, रुकेश कुमार, हरि कुमार, बंटी कुमार,रोशन कुमार, राजेश कुमार आदि मौजूद थे।

Check Also

शहर में 22 जनवरी को निकलेगा भव्य शोभा यात्रा:श्री राम सेना

🔊 Listen to this रामगढ़lश्री राम सेना,रामगढ़ के द्वारा 11 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया …