Breaking News

समाजसेवियों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बांटा राहत सामग्री

  • पलायन करने पर मजबूर ग्रामीण, कई घर भी हुए बर्बाद

साहिबगंज। जिला के बरहरवा प्रखंड अंतर्गत गुमानी व आसपास के क्षेत्रों में भारी वर्षा के कारण पानी भरने से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इलाकों में मुख्य रूप से चोलिया, महाराजपुर,  गुमानी, इस्लामपुर व आसपास के इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो चुकी है।जलजमाव इतना ज्यादा हो चुका है। यातायात भी बाधित हो चुकी है। वर्षा के पानी से सुपर जल का तेज प्रवाह लगातार स्थानीय लोगों के जीवन में परेशानियां खड़ी कर रही है।इस बार का प्रभाव सबसे ज्यादा किसान समुदाय के लोगों के लिए जुड़ा चुकी है नष्ट हो गई है। पानी में बह चुके हैं इस बार से चोलिया गांव में स्थिति सबसे ज्यादा नाजुक हो चुकी है।लोग बेघर हो चुके हैं एवं इस बार कई लोग दूसरे स्थान पर पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं।जानकारी के अनुसार बरहरवा नगर पंचायत अंतर्गत स्थानीय समाजसेवियों ने समस्या को देखते हुए लोगों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने एवं भूखे बच्चों वृद्धा एवं लोगों को बड़ी राहत पहुंचाते हुए खाद्य सामग्री मुहैया करा रहे हैं। साथ ही जनप्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र में हो रहे इस परेशानी को दूर करने के लिए अहम भूमिका निभानी चाहिए।परंतु इस मुसीबत में नेताओं की झलक अभी दिखाई नहीं दे रही है। क्योंकि वह तब दिखाई देंगे जब तक सरकार राहत सामग्री या किसी योजनाओं के तहत लोगों को सामग्री उपलब्ध करवाएंगे वर्तमान स्थिति में आपातकालीन रेस्क्यू वह सहायता उपलब्ध कराने हेतु पदाधिकारियों के नीति में फिलहाल कोई बदलाव नजर नहीं आ रहा जो दुर्भाग्यपूर्ण विधि व्यवस्था का परिचय दे रही है। हालात बद से बदतर होने से पहले सरकारी सहायता उपलब्ध नहीं कराई गई क्षेत्र की जनता के जीवन में एक महाकाल जैसी तबाही आ सकती है। समाजसेवियों ने बाँटे खाद्यय सामग्री लोगों की सहायता करने में लोगों के लिए बने समस्या निवारक के रूप में प्रदर्शित हुए है।

बरहरवा नगर पंचायत के समाजसेवी राजकमल भगत एवं उनके सहयोगी समर्थकों ने बरहरवा प्रखंड के चोलिया ग्राम में बाढ़ प्रभावित ग्रमीणों को सुखा खाद्यन्न चूड़ा, मुढ़ी, गुड़, चनाचुर इत्यादि ग्रमीणों को वितरण कर सौभाग्य प्राप्त किया,वही सहायता प्रदान करने के बाद ग्रामीणों ने भावनात्मक होकर सभी को आशीर्वाद दिया। और ये भी कहा कि इस मुश्किल समय में सबसे पहले बरहरवा के समाज़सेवी राजकमल भगत व उनके साथियों ने की ही है। मौके पर दौरान राजीव रंजन, अभिजीत चौधरी, अमित भगत, तेजस गुप्ता, डोज़न घोष, विनय कुमार व धर्मेंद्र यादव मौजूद थे।

Check Also

शहर में 22 जनवरी को निकलेगा भव्य शोभा यात्रा:श्री राम सेना

🔊 Listen to this रामगढ़lश्री राम सेना,रामगढ़ के द्वारा 11 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया …