Breaking News

भाजपा 25 सितम्बर को बूथ स्तर पर मनाएगी पं दीनदयाल उपाध्याय जयंती : प्रदीप वर्मा

  • 11 बजे पूर्वाह्न प्रधानमंत्री जी करेंगे देश भर के कार्यकर्ताओं का सम्बोधन
  • सभी जिलों में आयोजित वर्चुअल रैली को प्रदेश के नेतागण करेंगे संबोधित

रांची। एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती प्रदेश भाजपा द्वारा बूथ स्तर पर मनाई जाएगी। यह जानकारी प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने दी।
श्री वर्मा ने बताया कि प्रातः 9बजे राज्य के सभी बूथों पर पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा दीनदयाल जी के चित्र परश्रद्धा सुमन अर्पित किये जायेंगे।
11 बजे पूर्वाह्न देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के व्यक्तित्व एवम कृतित्व पर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्राप्त होगा। श्री वर्मा ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में जयंती के अवसर पर वर्चुअल रैली आयोजित की गई है जिसे प्रदेश के नेतागण संबोधित करेंगे।
बताया कि प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश जी जमशेदपुर महानगर, दुमका नेता विधायकदल श्री बाबूलाल मरांडी, गिरिडीह पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास, धनबाद महानगर डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, रांची महानगर डॉ रवींद्र राय धनबाद ग्रामीण श्री कालीचरण सिंह, बोकारो डॉ प्रदीप वर्मा,हजारीबाग डॉ सूर्यमणि सिंह,रामगढ़ डॉ सोनी सिंह,पलामू सांसद सुनील सिंह, देवघर विधायक अनंत कुमार ओझा, गोड्डा विनोद शर्मा, साहेबगंज निशिकांत दुबे,सरायकेला खरसावां सांसद समीर उरांव, लातेहार विधायक अमर बाउरी, चतरा विधायक विरंची नारायण, गढ़वा विनय कुमार सिंह,पश्चिमी सिंहभूम सांसद संजय सेठ,गुमला आदित्य साहू,पूर्वी सिंहभूम बालमुकुंद सहाय,सिमडेगा सुबोध सिंह गुड्डू, लोहरदगा रविनाथ किशोर, जामताड़ा राकेश प्रसाद,पाकुड़ डॉ लोइस मरांडी, कोडरमा राज पालिवार,एवम खूंटी की वर्चुअल रैली को मनोज सिंह संबोधित करेंगे।

*9बजे पूर्वाह्न दीनदयाल नगर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर रांची महानगर द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किया जाएगा।
10 बजे पूर्वाह्न प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं द्वारा दीनदयाल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनका नमन किया जाएगा।

Check Also

संथाल परगना की जनता ने दिया भाजपा को आशीर्वाद:बाबूलाल मरांडी

🔊 Listen to this झारखंड को लूटने वालों को दिया करारा जवाब रांचीlभाजपा प्रदेश अध्यक्ष …