Breaking News

साहिबगंज : कांग्रेस नेता पर प्रणय दुबे को दी गई श्रद्धांजलि

  • जिला कांग्रेस कमेटी ने श्रद्धांजलि सभा का किया आयोजन

साहिबगंज। जिला कांग्रेस कमेटी के तरफ से एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।जिसमें झारखंड के प्रदेश सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर प्रणय दुबे के मृत आत्मा के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया गया। एवं उनके चित्र पर फूल माला चढ़ाकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। मौके पर जिला अध्यक्ष अनुकूल चंद्र मिश्रा ने कहा कि प्रणय जी का जाना कांग्रेस के लिए एक अपूरणीय क्षति है वह एक तेज तर्रार एवं पार्टी के समर्पित नेता थे। वही कांग्रेस के साहिबगंज जिला सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर संतोष स्वर्णकार ने कहा कि स्वर्गीय प्रणय से हमेशा नए-नए चीज़ सीखने को मिलता था विश्वास ही नहीं हो रहा है कि वह इस तरह से चले गए, उन्होंने बताया कि प्रणय पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे जिनका कि कल हृदय गति रुक जाने से पटना में मृत्यु हो गया। शोक सभा कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश डेलिकेट सदस्य मुर्शाद अली,  महिला मोर्चा प्रदेश सचिव पूनम किरणचौरसिया, नगर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र पासवान, अनुसूचित जाति विभाग जिला अध्यक्ष राहुल पासवान, जिला सचिव मोहम्मद सलाउद्दीन,जिला सचिव रंजीत सिंह, बोरियो प्रखंड अध्यक्ष राजेश सिंह युवा इंटक जिलाध्यक्ष सद्दाम हुसैन, सेवादल जिला अध्यक्ष मो अंसारुल अंसारी, आकाश कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Check Also

संथाल परगना की जनता ने दिया भाजपा को आशीर्वाद:बाबूलाल मरांडी

🔊 Listen to this झारखंड को लूटने वालों को दिया करारा जवाब रांचीlभाजपा प्रदेश अध्यक्ष …