Breaking News

बेटियां रौशन कर रही हैं देश का नाम

  • तेजश्विनी परियोजना का काम सराहनीय : धनंजय कुमार पुटूस
  • मौका मिले तो लड़को को पीछे छोड़ सकती है लड़किया

रामगढ़। तेजस्वनी परियोजना रामगढ़ द्वारा रामगढ़ कैंट स्थित वार्ड नंबर दो के गोलपार में किशोरी युवतियों के मानसिक विकास के लिए क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेता सह रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति के केंद्रीय अध्यक्ष धनंजय कुमार पुटूस उपस्थित हुए।कार्यक्रम को समन्यवक द्रौपदी कुमारी, परामर्शदाता अंजू कुमारी, सेतु शिक्षक अंजनी देवी, युवा उत्प्रेरक नीतू कुमारी, पियर लीडर काजल कुमारी ने संबोधित किया।

क्विज प्रतियोगिता

क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गुनगुन कुमारी, द्वितीय स्थान वर्षा कुमारी,तृतीय स्थान सना निगार को मुख्य अतिथि धनंजय कुमार पुटूस ने सील्ड व अन्य प्रतिभागियों काजल कुमारी,सना फिरदौस, चाहत परवीन, संतोषी कुमारी,आरजू निगार,कशिश परवीन, ट्विंकल कुमारी को मैडल और कॉपी पेन देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में उपस्थित किशोरी युवतियों को संबोधित करते हुए श्री पुटूस ने कहा कि आज देश के विकास में युवतियों का अहम योगदान है।लड़कियों विभिन्न क्षेत्रो में अपने कौशल के दम पर देश व राज्य का नाम रौशन कर रही है।जरूरत है इन्हें प्रोत्साहन देने की।

Check Also

शहर में 22 जनवरी को निकलेगा भव्य शोभा यात्रा:श्री राम सेना

🔊 Listen to this रामगढ़lश्री राम सेना,रामगढ़ के द्वारा 11 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया …