Breaking News

झारखण्ड में आज कोरोना से 4 मरीजों की मौत, 1349 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि

  • इनमें पूर्वी स‍िंहभूम के तीन तथा रामगढ़ के एक मरीज की मौत

झारखण्ड में आज रिपोर्ट के अनुसार 1349 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई, जिसमें रांची से 362, बोकारो से 48, चतरा से 43, देवघर से 36, धनबाद से 85, दुमका से 17, पूर्वी सिंहभूम से 123, गढ़वा से 112, गिरिडीह से 17, गोड्डा से 44, गुमला से 19, हजारीबाग से 78, जामताड़ा से 5, खूंटी से 5, कोडरमा से 36, लातेहार से 16, लोहरदगा से 19, पाकुड़ से 2, पलामू से 69, रामगढ़ से 32, साहेबगंज से 41, सराईकेला से 56, सिमडेगा से 5, पश्चिमी सिंहभूम से 79 राज्य में कुल आंकड़े 76438 हुए। वहीं आज कोरोनावायरस संक्रमण ने झारखंड में चार लोगों की जान ले ली। इनमें पूर्वी स‍िंहभूम के तीन तथा रामगढ़ के एक मरीज की मौत इलाज के क्रम में हो गई।

गुरुवार को बोकारो में 48, चतरा में 43, देवघर में 36, धनबाद में 85, दुमका में 17, पूर्वी सिंहभूम में 123, गढ़वा में 112, गिरिडीह में 17, गोड्डा में 44, गुमला में 19, हजारीबाग में 78, जामताड़ा में पांच, खूंटी में पांच, कोडरमा में 36, लातेहार में 16, लोहरदगा में 19, पाकुड़ में दो, पलामू में 69, रामगढ़ में 32, रांची में 362, साहिबगंज में 41, सरायकेला खरसावां  में 56, सिमडेगा में पांच तथा प. सिंहभूम में 79 नए संक्रमित की पहचान हुई।

इसके अलावा गुरुवार को राज्य में 1386 कोरोना मरीज संक्रमणमुक्त हुए। इनमें बोकारो के 81, चतरा के सात, देवघर के 42, धनबाद के 86, दुमका के सात, पूर्वी सिंहभूम के 41, गढ़वा के 63, गिरिडीह के 21, गोड्डा के 30, गुमला के 25, हजारीबाग के 39, जामताड़ा के 23, खूंटी के 18, कोडरमा के 264, लातेहार के सात, लोहरदगा के  20, पाकुड़ के 20, पलामू के 78, रामगढ़ के 34, रांची के 229, साहिबगंज के 12, सरायकेला खरसावां के 157 तथा प. सिंहभूम के 82 मरीज शामिल हैं।

 

 

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …