Breaking News

किसान विरोधी बिल पारित करने के विरोध में कांग्रेस प्रदेश में करेगी आंदोलन

  • प्रदेश के पदाधिकारी प्रत्येक जिलों में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
  • कांग्रेस 28 सितंबर को राजभवन मार्च करेगी

रांची। केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा संघीय ढांचे का उल्लंघन कर,संविधान को रौंद कर और संसदीय प्रणाली को दरकिनार कर किसान विरोधी तीन बिल पारित करने के विरोध में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव के निर्देशानुसार राज्यभर में आक्रमक तरीके से आंदोलन चलाये जाने को लेकर कार्यक्रम तय किये गये है। इसके तहत कल शनिवार 26 सितंबर को राज्य के सभी जिलों में पार्टी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से किसान विरोधी बिल के बारे में आमजन को विस्तार से जानकारी देंगे।

जनआंदोलन को धारदार बनाने का प्रयास करेंगे

पार्टी के प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव और डा राजेश गुप्ता छोटू ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य के वित्तमंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने प्रत्येक जिलों के अध्यक्ष-कार्यकारी अध्यक्ष और पर्यवेक्षकों को प्रेसवार्ता के लिए अधिकृत किया गया है। इसे लेकर जोनल को-आर्डिनेटरों, प्रवक्ताओं, मीडिया पैनलिस्टों और प्रमुख कांग्रेसजनों को जिम्मेवारी सौंपी गयी है। सुदूरवर्ती जिलों के लिए पार्टी पर्यवेक्षक आज ही संबंधित जिलों के लिए रवाना हो गये है, जबकि अन्य जिलों के लिए शनिवार को पार्टी पर्यवेक्षक अपने जिलों में पहुंच जाएंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी पर्यवेक्षक केंद्र सरकार द्वारा जबरन पारित तीन कृषि बिल के जनविरोधी प्रावधान के बारे में विस्तार से जानकारी देगी, वहीं पार्टी के सभी विधायक, मंत्री, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद और वरिष्ठ नेता-कार्यकर्त्ता 26 सितंबर को स्पीक अप फॉर फारमर्स के माध्यम से सोशल मीडिया पर वीडियो भी अपलोड कर जनआंदोलन को धारदार बनाने का प्रयास करेंगे।

28 सितंबर को पार्टी की ओर राजभवन मार्च किया जाएगा

प्रदेश प्रवक्ताओं ने बताया कि 28 सितंबर को पार्टी की ओर राजभवन मार्च किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, मंत्री बन्ना गुप्ता और बादल पत्रलेख समेत अन्य विधायक-सांसद और वरिष्ठ नेता मोरहाबादी स्थिति गांधी प्रतिमा से राजभवन तक मार्च करेंगे।

Check Also

संथाल परगना की जनता ने दिया भाजपा को आशीर्वाद:बाबूलाल मरांडी

🔊 Listen to this झारखंड को लूटने वालों को दिया करारा जवाब रांचीlभाजपा प्रदेश अध्यक्ष …