Breaking News

लोकसभा : सांसद जयंत सिन्हा ने झारखण्ड सरकार की विफल कानून व्यवस्था पर लोकसभा का ध्यान करवाया आकृष्ट

  • जेएमएम, कांग्रेस की विफल सरकार में अपराधियों को कोई डर नहीं रहा, लेकिन जनता डरी हुई है : जयंत सिन्हा

रांची। सांसद जयंत सिन्हा ने लोकसभा का झामुमो-कांग्रेस सरकार के झारखंड में कानून व्यवस्था को कायम रख पाने में असफल होने की ओर नियम 377 के माध्यम से ध्यान आकृष्ट करवाया है। उन्होंने लोकसभा को बताया कि झारखण्ड में अपराध तेजी से पनप रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जेएमएम.कांग्रेस की विफल सरकार में अपराधियों को कोई डर नहीं रहा है। लेकिन जनता डरी हुई है।

मात्र 7 महीनों में 174 नक्सल घटनाएं हुई हैं

जयंत सिन्हा ने कहा कि 15 सितम्बर 2020 को हज़ारीबाग ज़िले में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। 23 अगस्त को एक 21 वर्ष के युवक की हत्या हुई। राज्य में अपराध पनप रहा है। पिछली सरकार के कार्यकाल के मुकाबले इस सरकार में जुलाई में अपराध की वारदातें 10 प्रतिशत बढ़ी हैं। रेप, हत्या, कोयला-बालू चोरी हो रही है और सरकार की विधि-व्यवस्था चरमरा गयी है। जिस नक्सलवाद को पिछली सरकार ने साफ़ किया था आज वह मज़बूत हो रहा है। मात्र 7 महीनों में 174 नक्सल घटनाएं हुई हैं। उन्होंने लोक सभा के माध्यम से गृह मंत्रालय से आग्रह किया है कि वे झारखण्ड सरकार से रिपोर्ट मांगे कि राज्य में कानून पुनः स्थापित करने के लिए क्या कदम उठाये जा रहे हैं।

Check Also

संथाल परगना की जनता ने दिया भाजपा को आशीर्वाद:बाबूलाल मरांडी

🔊 Listen to this झारखंड को लूटने वालों को दिया करारा जवाब रांचीlभाजपा प्रदेश अध्यक्ष …