Breaking News

किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य न देकर निजीकरण को बढ़ावा देने में लगी है केन्द्र सरकार : सांसद विजय हांसदा।

साहिबगंज: केंद्र की सरकार द्वारा पारित किसान विरोधी बिल के खिलाफ राजमहल लोकसभा के सांसद विजय हांसदा ने लोकसभा में विरोध प्रदर्शन किया।उन्होंने कहा कि यह किसान विरोधी कानून बनाया है। इस कानून से किसानों का सुरक्षा कवच समाप्त होगा। कृषि क्षेत्र को भी निजी हाथों में सौपने की तैयारी है।यह कानून निजीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लाया गया है। इस बिल से किसानों को बहुत खतरा है।किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य न देकर निजीकरण को बढ़ावा देने से किसानों को खतरा होगा। उस पर सरकार को सोचना चाहिए।यह सरकार किसान विरोधी है इसलिए मैं और मेरी पार्टी इस कानून का पुरजोर विरोध करती है। यह सरकार किसानों का, मजदूरों का,  नौजवानों का शोषण करने में लगी है। इस बिल से देश के किसान और गरीब होते चले जाएंगे। सरकार इस बिल को तुरंत वापस ले।

Check Also

शहर में 22 जनवरी को निकलेगा भव्य शोभा यात्रा:श्री राम सेना

🔊 Listen to this रामगढ़lश्री राम सेना,रामगढ़ के द्वारा 11 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया …