Breaking News

साहिबगंज शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई

साहिबगंज। शहर के पटेल चौक स्थित पोद्दार घर्मशाला में भाजपा कार्यकर्ता शुक्रवार को नगर पर्षद उपाध्यक्ष रामानंद साह के नेतृत्व में कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती समारोह सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की चित्र पर दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर विधिवत रूप से की गई।मौके पर उपस्थित रामानंद साह ने दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।यह पार्टी राष्ट्र निष्ठा सिद्धांतों और विचारधारा की पार्टी है।

भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे

मौके पर नगर पर्षद उपाध्यक्ष रामानंद साह,भाजपा नगर अध्यक्ष मनोज पासवान,आईटी सेल के जिला संयोजक पंकज चौधरी,महेंद्र पोद्दार,युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष प्रशांत शेखर, नगर मीडिया प्रभारी संजय पटेल,शिवम शर्मा, गौतम पंडित, प्रमोद झा,महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष ज्योति शर्मा, रंजन सिंह, संजीव साह, चंद्रभान शर्मा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Check Also

संथाल परगना की जनता ने दिया भाजपा को आशीर्वाद:बाबूलाल मरांडी

🔊 Listen to this झारखंड को लूटने वालों को दिया करारा जवाब रांचीlभाजपा प्रदेश अध्यक्ष …