Breaking News

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले ब्रह्मपुत्र मैटेलिक के मालिक हर्ष साहू

रामगढ़। जिले के बड़े उद्योग के मालिक हर्ष साहू शुक्रवार को राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रांची में मुलाकात किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रामगढ़ जिला के गोला में स्थित ब्रह्मपुत्र मैटेलिक लिमिटेड के मालिक हर्ष साहू ने मुलाकात कर उद्योग से संबंधित चर्चा किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री और उद्योगपति हर्ष साहू के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इस मौके पर उद्योगपति हर्ष साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कोविड-19 राहत कोष के लिए ₹ 5 लाख का चेक प्रदान किया। रांची में इस मुलाकात के दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा रामगढ़ जिला इकाई के जिलाध्यक्ष विनोद किस्कू भी मौजूद थे।

Check Also

शहर में 22 जनवरी को निकलेगा भव्य शोभा यात्रा:श्री राम सेना

🔊 Listen to this रामगढ़lश्री राम सेना,रामगढ़ के द्वारा 11 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया …