Breaking News

सड़क हादसे में शिक्षक की मौत से लोगों में गुस्सा, गिरिडीह-बेंगाबाद मार्ग 3 घंटे जाम रखा

सड़क हादसे में जख्मी शिक्षक की मौत के बाद मुफस्सिल थाना क्षेत्र के निवासियों में आक्रोश देखा जा रहा है। शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे से ही गिरिडीह-बेंगाबाद सड़क पर शव रख जाम कर दिया और मुआवजे की मांग पर अड़ गए। पुलिस-प्रशासन के काफी समझाने के बाद भी सड़क से लोग नहीं उठे। इसकी वजह से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। हालांकि बीडीओ की पहल के बाद लोगों ने करीब तीन घंटे बाद सड़क जाम हटाया

मृतक की पहचान राम सागर प्रजापति (51) के रूप में की गई। वो यूपी के रहने वाले थे और यहां शिक्षक थे। किराए के मकान में रहते थे। शुक्रवार की शाम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कॉलेज गेट के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया गया। यहां शिक्षक की हालत खराब होते देख डॉक्टर ने पीएमसीएच, धनबाद रेफर कर दिया। पर शिक्षक के लोग उन्हें असर्फी अस्पताल ले गए। यहां से डॉक्टर ने शिक्षक को रांची रेफर कर दिया। रात में रांची ले जाने के दौरान ही शिक्षक की मौत हो गई।

Check Also

रामगढ़ के कोठार में इनोवा कार पर पलटा ट्रेलर,बाल बाल बचे कार सवार

🔊 Listen to this रामगढ़ । रांची-पटना मुख्य मार्ग पर कोठार फ्लाई ओवर मोड़ के …