Breaking News

रघुवर दास और अन्‍नपूर्णा देवी का बढ़ा कद, बनाए गए भाजपा के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष,समीर उरांव अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए

रांची, । झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री रघुवर दास और पिछले लोकसभा चुनाव में राजद छोड़कर भाजपा में शामिल हुई कोडरमा की वर्तमान सांसद अन्‍नपूर्णा देवी को पार्टी ने बड़ा ओहदा दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इसके अलावा समीर उरांव अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं।

भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी नई टीम का आज एलान किया है। इसमें विभिन्‍न राज्‍यों के भाजपा नेताओं को हिस्‍सेदारी मिली है। भाजपा की यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब बिहार के अलावा कई राज्‍यों में विधानसभा के उपचुनाव होने हैं। झारखंड में भी दो सीटों बेरमो और दुमका में विधानसभा का उपचुनाव होना है। बिहार के राधामोहन सिंह भी राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष बनाए गए हैं।

 

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …