Breaking News

भाजपा की राष्ट्रीय टीम में झारखंड को मिला सम्मान: जेपी पटेल

  • झारखंड के तीन वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय टीम में शामिल
  • प्रदेश के भाजपाइयों में खुशी की लहर

रांची/रामगढ़। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रघुवर दास,कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में समीर उरांव को बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं मैं उत्साह देखा जा रहा है। इन तीन नेताओं को भाजपा के राष्ट्रीय टीम में शामिल करने पर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई दिया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी एवं राज्यसभा सदस्य समीर उरांव को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में शामिल किए जाने से प्रदेश में संगठन को काफी मजबूती मिलेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभा

मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने कहा कि संगठन और कार्यकर्ताओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने नई ऊंचाई को आवाम दी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने धन्यवाद दिया। वही भाजपा के वरिष्ठ नेता रंजीत पांडे ने राज्य के 3 बड़े नेताओं को संगठन में बड़े पद दिए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड भाजपा की पहचान को और सशक्त बनाने का काम किया गया है। भाजपा के तीन वरिष्ठ नेताओं को राष्ट्रीय टीम में शामिल कर भाजपा ने झारखंड के महत्व को प्रदर्शित किया है।

प्रदेश के 3 नेताओं को राष्ट्रीय टीम में जगह दिए जाने से झारखंड में भाजपा काफी मजबूत हो जाएगी

भाजपा के वरिष्ठ नेता रामगढ़ से चुनाव लड़े भाजपा प्रत्याशी रणजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू ने कहा कि प्रदेश के 3 नेताओं को राष्ट्रीय टीम में जगह दिए जाने से झारखंड में भाजपा काफी मजबूत हो जाएगी। हम कार्यकर्ताओं का इससे काफी मनोबल बढ़ा है। इसका आने वाले दिनों में पार्टी को लाभ मिलेगा। पतरातू के वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर संजय सिंह ने कहा कि पार्टी ने झारखंड की महत्व को समझते हुए राज्य के तीन जमीनी नेताओं को राष्ट्रीय टीम में शामिल किया है। इसके लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता, प्रधानमंत्री, अमित शाह जी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा जी धन्यवाद के पात्र हैं।

बधाई देने वालों में शामिल है

बधाई देने वालों में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद गुप्ता, अमरेंद्र गुप्ता,प्रो खीरोधर साहू, मनोहर गुप्ता, मांडू विधायक प्रतिनिधि अंशु गुप्ता, राजेंद्र कुशवाहा, सुधान सिंह, विनोद मिश्रा, सूर्यवंश श्रीवास्तव, नीरज झा, हरि महतो, सौरभ अग्रवाल, तोकेश सिंह, रतन प्रसाद साहू, प्रो, जागेश्वर महतो, लेखराज महतो, पंकज साह, अनुराग श्रीवास्तव, बसंत प्रसाद साहू, राजेश प्रसाद, मिथिलेश मेहता, रामदेव प्रसाद, गणेश सोनी, शंभूलाल ठाकुर, मनोज गिरी, आशीष कुमार, रवि साहू, मोहित कुमार, अरुण अहोदर, अशोक कुमार, धनंजय सिंह, दीपक झा, नरेश गुप्ता, पप्पू केसरी. दशरथ प्रसाद केसरी, दर्शन शर्मा, लक्ष्मी सिंह, दीपक सिंह, पंचित महतो, यूसी पटेल, आदि शामिल है।

Check Also

संथाल परगना की जनता ने दिया भाजपा को आशीर्वाद:बाबूलाल मरांडी

🔊 Listen to this झारखंड को लूटने वालों को दिया करारा जवाब रांचीlभाजपा प्रदेश अध्यक्ष …