Breaking News

जामताड़ा : कृषि बिल के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने मोदी का फूंका पुतला

  • मोदी ने रेल, हवाई अड्डा एलआईसी बेच डाला..
  • अब गरीब किसानों की जमीन पर भी गंदी नजर
  • कृषि कानून झारखंड में किसी भी सूरत में लागू होने नहीं दिया जाएगा- डॉक्टर इरफान

जामताड़ा। कृषि बिल के विरोध में जामताड़ा सुभाष चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सह जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी, जामताड़ा प्रभारी रणविजय सिंह व जामताड़ा जिला अध्यक्ष मुक्ता मंडल के नेतृत्व में पुतला दहन का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

यह बिल किसान विरोधी है

मौके पर विधायक ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा लाया गया कृषि बिल का कांग्रेस पार्टी पुरजोर तरीके से विरोध करती है। यह बिल किसान विरोधी है। किसान के उनकी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य व सरकारी खरीद की परंपरा खत्म हो जाएगी। इस बिल में किसान कारोबारियों के बंधुआ मजदूर बनकर रह जाएंगे। यह कानून सिर्फ पूंजीपतियों के हक में सरकार ने बनाया है। वहीं कई फसलों को आवश्यक वस्तुओं से निकालने को लेकर भी किसानों का विरोध है। उनका कहना है कि भंडारण करना किसान के बस की बात नहीं है।इससे बड़े व्यापारि फायदा उठाएंगे। इसलिए इस बिल का विरोध करने वाले की बात सरकार को समझना होगा।
विधायक ने कहा कि मोदी सरकार ने रेल, हवाई जहाज, बीएसएनएल, एलआईसी सहित अन्य मुख्य संस्थान को तो बेच डाला। अब इनकी नजर गरीब किसानों पर है। उनकी जमीन को बेचकर सरकार बड़े व्यापारियों को लाभ पहुंचाना चाहते हैं। परंतु कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करती है और जरूरत पड़ने पर सड़क से लेकर सदन तक इसका विरोध करेगी।

रणविजय सिंह ने भी इस बिल को किसान विरोधी बताया

मौके पर जामताड़ा प्रभारी रणविजय सिंह ने भी इस बिल को किसान विरोधी बताया। कहा कि मोदी सरकार सिर्फ गरीबों का खून चूसना जानती है। बड़े कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है। परंतु कांग्रेस पार्टी इसे झारखंड में किसी भी हाल में लागू होने नहीं देगी। जिला अध्यक्ष मुक्ता मंडल ने भी बिल का विरोध करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीबों के साथ अन्याय होने नहीं देगी। किसान देश की रीढ़ हैं और उनके साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे। मौके पर कांग्रेस के सभी सीनियर नेता सहित तमाम कांग्रेसी उपस्थित रहे।

Check Also

संथाल परगना की जनता ने दिया भाजपा को आशीर्वाद:बाबूलाल मरांडी

🔊 Listen to this झारखंड को लूटने वालों को दिया करारा जवाब रांचीlभाजपा प्रदेश अध्यक्ष …