Breaking News

जामताड़ा भाजपा इकाई में खुशी, पार्टी द्वारा पद देने पर दी बधाई

जामताड़ा। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास व कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रयीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद समीर उरांव को अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी जिला जामताड़ा परिवार ने हार्दिक बधाई दिया व अभिनंदन किया। प्रेस को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता विरेंद्र मंडल ने कहा कि रघुवर दास एवं कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा राज्यसभा सांसद समीर उरांव को अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने से पार्टी को इन नेताओं का अनुभव काम में आएगा, जिससे पार्टी को लाभ होगा । जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने भी इन नेताओं को पार्टी द्वारा सम्मान देने पर बधाई दिया। कहा कि ये सभी नेता काफी अनुभवी है। इन्हें जो पड़ दिया गया है, इससे पार्टी के संगठन मजबूत होगा। साथ ही पार्टी को इनके अनुभव का भी लब्ज मिलेगा। कहा कि इन्हें पद मिलने से जामताड़ा जिला इकाई में खुशी का माहौल है। मौके पर जिला मंत्री सुकुमार सरखेल, भाजपा नगर उपाध्यक्ष रंजीत प्रसाद यादव व पिन्टू गुप्ता उपस्थित थे।

Check Also

संथाल परगना की जनता ने दिया भाजपा को आशीर्वाद:बाबूलाल मरांडी

🔊 Listen to this झारखंड को लूटने वालों को दिया करारा जवाब रांचीlभाजपा प्रदेश अध्यक्ष …