Breaking News

भाजपा की नयी राष्ट्रीय टीम के पदाधिकारियों का नेताओं ने किया स्वागत, दी बधाई

  • मैं भाजपा का एक अनुशासित कार्यकर्ता हूं : रघुवर दास
  • समीर उरांव को एसटी मोर्चा का अध्यक्ष बनाया जाना झारखंड के लिए गौरव की बात : अर्जुन मुंडा
  • भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह, संगठन को मिलेगी मजबूती : आदित्य साहू

आर एस प्रसाद मुन्ना

रांची। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा ने अपने राष्ट्रीय टीम की घोषणा की है। भाजपा के राष्ट्रीय टीम में झारखंड से तीन नेताओं को स्थान मिला है। जिसमें राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं कोडरमा के सांसद अन्नपूर्णा देवी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि राजसभा सदस्य समीर उरांव को भाजपा एसटी मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा की राष्ट्रीय टीम की घोषणा होने के बाद नेताओं ने बनाए गए पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेवारी को पूरी क्षमता के साथ निभाऊंगा : रघुवर दास

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की टीम में उपाध्यक्ष बनाए गए रघुवर दास ने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी का एक अनुशासित कार्यकर्ता हूं, जो पार्टी के साथ आगे बढ़ रहा है। हम सभी हृदय से सदैव कार्यकर्ता ही रहेंगे। पार्टी द्वारा मुझे दिए गए इस महत्वपूर्ण दायित्व को मैं पूरी जिम्मेदारी और क्षमता के साथ निभाऊंगा। जो आदर्श और विचारधारा की विरासत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय से मिली है। मैं उसे पूरी तरह से कायम रखूंगा। मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री बीएल संतोष का हृदय से आभार और धन्यवाद करता हूं।

समीर उरांव को एसटी मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाना झारखंड के लिए गौरव की बात : अर्जुन मुंडा

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की राष्ट्रीय टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि झारखंड के राज्यसभा सांसद समीर उरांव को एसटी मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।यह झारखंड के लिए बड़ी गौरव की बात है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और सांसद धन पूर्णा देवी को भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दिया है।

सांसद जयंत सिन्हा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई

भाजपा के वरिष्ठ नेता हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा ने भाजपा के सभी नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत के निर्माण व संगठन के सशक्तिकरण में सभी पदाधिकारियों की अहम भूमिका निभाएंगे।

प्रदेश में संगठन को मिलेगी मजबूती, कार्यकर्ताओं का बढ़ा उत्साह : आदित्य

भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने भाजपा की राष्ट्रीय टीम के घोषणा होने के बाद सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने कहा कि प्रदेश से पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी और राज्यसभा सदस्य समीर उरांव को राष्ट्रीय टीम में शामिल करने से झारखंड के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। इन तीनों नेताओं को राष्ट्रीय टीम में स्थान मिलने से झारखंड प्रदेश में भाजपा को काफी मजबूती मिलेगी। प्रदेश में जमीनी स्तर पर संगठन मजबूत होगी।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …