Breaking News

चतरा : मंत्री सत्यानन्द भोगता जिले के कुंदा व प्रतापपुर का दौरा किया

  • कुंदा में कार्यालय का उदघाटन व प्रतापपुर में जनता दरबार मंत्री लगाई  
  • कोरोना के सामान्य होने के बाद जिले का होगा विकास : सत्यानन्द

अजय चौरसिया

चतरा। झारखंड सरकार के श्रम मंत्री सत्यानन्द भोगता जिले के कुंदा व प्रतापपुर का दौरा किया। दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन कुंदा प्रखंड कार्यालय पहुँचे। प्रखंड कार्यालय का मंत्री ने फिता काट कर उदघाटन किया। इस उदघाटन समारोह के अवसर पर लोगों ने मंत्री को माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान मंत्री ने प्रखंड कार्यालय के सभाकक्ष में लोगों को संबोधित किया। मंत्री ने बताया कि यह सरकार गरीबों के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है। कोरोना काल में सरकार का कार्य पूरे देश में सराहनीय रहा है।

हमारी सरकार गरीबों को ट्रेन, जहाज, बस से घर लाने का कार्य किया। मजदूरों को अपने गांव घर में ही रोजगार मिले उसके लिए सरकार पूरी तरह से प्रयासरत है। पूरे राज्य में बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे मूलभूत समस्याओं को लेकर सरकार गम्भीर है। कोरोना के सामान्य होने के उपरांत पूरे जिले में विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा। जिले का सर्वांगीण विकास होगा।

सैकड़ों लोग उपस्थित थे

इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, राजद जिलाध्यक्ष नवल किशोर यादव, राजद महासचिव भोली प्रसाद साहू, राजद प्रखंड अध्यक्ष दिलीप यादव, दीपक साहू, रामवृक्ष पासवान, लवकुश गुप्ता सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

मंत्री सत्यानन्द भोगता ने प्रतापपुर में लगाई जनता दरबार

मंत्री सत्यानन्द भोगता ने शनिवार को प्रखंड कार्यालय में जनता दरबार लगाई। जिसमें प्रखंड से आये लोगों से उनकी समस्याओं को जाना और बहुत सारे समस्याओं का निष्पादन भी की। जनता दरबार में ग्रामीणों ने राशनकार्ड, आवास, पेंशन, विधवा आवास के अधिकांश मामले आए। कार्यक्रम में प्रतापपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी मुरली प्रसाद यादव, राजद जिलाध्यक्ष नवल किशोर यादव, जिला परिषद सदस्य अरुण यादव, राजद महासचिव भोली प्रसाद साहू, राजद नेता भोला साहू, दिनेश दांगी, मुखिया रोहित यादव, मुखिया खेदु यादव समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Check Also

संथाल परगना की जनता ने दिया भाजपा को आशीर्वाद:बाबूलाल मरांडी

🔊 Listen to this झारखंड को लूटने वालों को दिया करारा जवाब रांचीlभाजपा प्रदेश अध्यक्ष …