Breaking News

झामुमो नगर अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न, शशि शेखर उर्फ बिट्टू बने नगर अध्यक्ष

  • कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ व स्तंभ होते है: जिला अध्यक्ष
  • 90 प्रतिशत लोगों ने नगर चुनाव में शशि शेखर को किया समर्थन

चतरा: नगर के केशव पैलेश में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को झामुमो जिला अध्यक्ष पंकज कुमार प्रजापति के निर्देश पर झामुमो के पूर्व नगर अध्यक्ष राज किशोर कमल उर्फ पिंकू के निष्कासन के बाद रिक्त पड़े नगर अध्यक्ष पद का चुनाव सम्पन्न करवाया गया। चुनाव में पर्यवेक्षक के तौर पर जिला के वरीय उपाध्यक्ष अमरदीप प्रसाद, जिला प्रवक्ता सत्येन्द्र कुमार मित्तल और छात्र मोर्चा के जिला अध्यक्ष राहुल कुमार यादव उपस्थित थे। पार्टी संविधान के अनुसार नगर अध्यक्ष का चुनाव हुआ। नगर चुनाव प्रक्रिया में सभी वार्डों से 200 से ज्यादा मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव में शशि शेखर उर्फ बिट्टू और अभय कुमार ने नगर अध्यक्ष के रूप में दावेदारी प्रस्तुत किया।

पार्टी पदाधिकारियों ने माला पहनाकर स्वागत किया

चुनाव पर्यवेक्षकों ने एक से ज्यादा दावेदारी होने पर मत विभाजन का प्रस्ताव दिया। मत विभाजन की प्रक्रिया में 90 प्रतिशत वोटरों ने नगर अध्यक्ष के तौर पर शशि शेखर उर्फ बिट्टू का चुनाव किया। शशि शेखर के नगर अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित होने पर उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार प्रजापति और विशिष्ट अतिथि के रूप में सदर प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र राम उपस्थित थे। इसके अलावे कार्यक्रम में नगर उपाध्यक्ष मो अजहर, कान्हाचट्टी प्रखंड अध्यक्ष सुरेश साव समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर सचिव अर्जुन भगत ने किया जबकि संचालन हंटरगंज प्रखंड अध्यक्ष रंजीत प्रजापति ने किया।

Check Also

संथाल परगना की जनता ने दिया भाजपा को आशीर्वाद:बाबूलाल मरांडी

🔊 Listen to this झारखंड को लूटने वालों को दिया करारा जवाब रांचीlभाजपा प्रदेश अध्यक्ष …