Breaking News

मेरठ में निर्भया जैसी वारदात: चलती बस में सामूहिक दुष्कर्म के बाद विवाहिता को सड़क पर फेंका, पुलिस भी निकली बेदर्द

  • पुलिस महिला को बिना इलाज के अस्पताल के बाहर छोड़कर भाग गई

मेरठ के ब्रहम्पुरी थानाक्षेत्र में दिल्ली के निर्भया कांड जैसी गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शनिवार सुबह मेवला फलाईओवर के नजदीक एक महिला के सड़क पर अर्धनग्न अवस्था में बेहोश पड़े होने की सूचना पर हड़कंप मच गया। आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ में मौजूद किसी व्यक्ति ने महिला के शरीर को कपड़े से ढंका और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन सीमा विवाद में उलझ गई। यही नहीं पुलिस महिला को बिना इलाज के अस्पताल के बाहर छोड़कर भाग गई।

महिला को बेहोशी हालत में दिल्ली रोड पर मेवला फ्लाईओवर के पास फेंक दिया

यह मामला ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित मेवला फ्लाईओवर के पास का। महिला को अपहरण करके गैंगरेप करने की सनसनीखेज वारदात हो गई है।महिला को बेहोशी हालत में दिल्ली रोड पर मेवला फ्लाईओवर के पास फेंक दिया। सुबह छह बजे नग्न अवस्था में बेहोशी हालत में एक महिला सड़क के किनारे पड़ी मिली। लोगों की भीड़ इकट्ठा हुई और उन्होंने महिला पर कपड़ा ढककर पुलिस को सूचना दे दी।
ब्रह्मपुरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बेहोशी हालत में मिली महिला को जिला अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस बुला ली। आरोप है कि पीड़िता को अस्पताल के बाहर छोड़कर ब्रह्मपुरी पुलिस चली गई। करीब एक घंटे बाद महिला पर्चे बनाने वाले काउंटर के बाहर पड़ी देखी गई।

पीड़िता ने बताया कि वह शुक्रवार रात को भैंसाली बस अड्डे से एक बस में बैठी थी

डॉक्टरों ने महिला को अस्पताल में भर्ती करा दिया और देहली गेट थाने पुलिस को इसकी जानकारी दे दी। दोपहर करीब 12 बजे सदर बाजार पुलिस को जानकारी मिली कि जिला अस्पताल में भर्ती होने वाली महिला भैंसाली बस अड्डे के पास से अगवा हुई थी। एसओ सदर विजय गुप्ता पुलिस की टीम के साथ अस्पताल में पहुंच गए। महिला से पूछताछ की और फिर उसे जिला महिला अस्पताल में रेफर कराया। पुलिस के अनुसार अस्पताल में होश आने के बाद पीड़िता ने बताया कि वह शुक्रवार रात को भैंसाली बस अड्डे से एक बस में बैठी थी।

इसके बाद बस चालक और ड्राइवर ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर चलती बस में पूरी रात दुष्कर्म किया। महिला सरधना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। उसका पति अस्पताल पहुंच गया।  दिल्ली रोड पर बेहोशी हालत में एक महिला मिली थी, उसको पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करा दिया। पुलिस अभी मामले की जानकारी करने में जुटी हुई  है। सभी बिंदुओं पर पुलिस की जांच चल रही है। महिला के मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि होगी।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …