Breaking News

Big Breaking रामगढ़ जिला में नहीं रुक रहा अपराधियों का उपद्रव

  • रजरप्पा थाना क्षेत्र के चितरपुर बस्ती में चली गोली
  • एक युवक को मारी गई तीन गोली, गंभीर
  • पुलिस अधिकारी नहीं उठा रहे हैं मोबाइल फोन

रामगढ़। जिला के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से लगातार अपराधिक घटनाएं घट रही है। इसी क्रम में शनिवार की रात 10:15 बजे के लगभग एक युवक को तीन गोली मारी गई है। युवक को गंभीर अवस्था में रांची रेफर किया गया है। हालांकि इस संबंध में अभी तक स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है कि युवक जिंदा है या नहीं। जानकारी के अनुसार रजरप्पा थाना क्षेत्र के चितरपुर बस्ती में गफूर चाय दुकान के निकट रात 10:15 पर गोली चलने की सूचना पुलिस को मिली। बताया जाता है कि चितरपुर के माइल बस्ती का रहने वाला इम्तियाज नामक युवक को अपराधी ने दो से तीन गोली नजदीक से मारा है। इस बात की सूचना तत्काल रजरप्पा पुलिस को दी गई। रजरप्पा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को रांची रेफर कर दिया है। लेकिन घटनास्थल पर पहुंचे लोगों की माने तो इम्तियाज की स्थिति काफी नाजुक थी। कुछ लोगों को कहना था कि शायद ही इम्तियाज बच पाया हो। चितरपुर बस्ती में गोली चलने की घटना की बात आग की तरफ फैली। जिससे कि पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

गोली चलने की घटना से फैली सनसनी

रजरप्पा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चितरपुर बस्ती में देर रात गोली चलने की घटना के बाद सनसनी फैल गई। आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल युवक को रांची ले जाया गया। वही रजरप्पा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन करने में लगी है। वही रजरप्पा थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी किसी की फोन नहीं उठा रहे हैं। खबर की जानकारी के लिए फोन करने के बाद पुलिस अधिकारी उसे काट दे रहे हैं। पुलिस पूरी घटना को दबाने का प्रयास कर रही है। पत्रकारों के फोन नहीं उठाने का यही मायने निकाला जा रहा है।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …