Breaking News

हजारीबाग : झारखंड मुक्ति मोर्चा ने मनाया स्व.टेकलाल महतो की 9 वीं पुण्य तिथि

  • दर्जनों लोगों ने थामा झामुमो का दामन
  • गरीबों, शोषित और वंचितों के लिए टेकलाल बाबू ने हमेशा आवाज बुलंद किया : यादव

हजारीबाग। झामुमो जिला समिति हजारीबाग द्वारा स्व. टेकलाल महतो का 9 वीं पुण्यतिथि कृष्णापुरी स्थिति पार्टी कार्यालय में मनाया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शम्भूलाल यादव के द्वारा स्व. टेकलाल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की गयी। जिला अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि टेकलाल बाबू एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले व्यक्ति थे। जिन्होंने गरीबों शोषितों वंचितों के लिए हमेशा अपनी आवाज बुलंद किया। टेकलाल बाबू ने पुलिसिया जुल्म और महाजनी प्रथा के खिलाफ एक लंबी लड़ाई लड़ी खासकर रेंजर और फारेस्टर के खिलाफ जो गांव के गरीब और भोली भाली जनता को परेशान करते थे। अपने क्षेत्र में लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का काम टेकलाल बाबू ने ही किया है|

झामुमो मे आने वाले लोगों का जिला अध्यक्ष शम्भूलाल यादव ने माला पहनाकर स्वागत किया

इस अवसर पर कुद्दुस अंसारी के नेतृत्व में चलकुसा प्रखंड से सलीम अंसारी, माजिद अंसारी,रामेश्वर महतो, सलीम अंसारी,यूसुफ अंसारी,अख्तर अंसारी,जेयाउल हक, मोजाहिद अंसारी, समेत दर्जनों लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के दामन थामा| झामुमो मे आने वाले लोगों का जिला अध्यक्ष शम्भूलाल यादव ने माला पहनाकर स्वागत किया।

दर्जनों लोग उपस्थित थे

कार्यक्रम में केंद्रीय समिति सदस्य मो.इजहार, बासुदेव यादव,दिलीप वर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाअध्यक्ष रुचि कुजूर, जिला उपाध्यक्ष देवीराम हेम्ब्रोम, जिला प्रवक्ता नीलेश पाठक,जिला मीडिय प्रभारी माहताब हुसैन, संगठन सचिव अशोक महतो,किशोरी महतो, मनोहर राम,महेंद्र यादव, मनोज यादव, नगर अध्यक्ष इफ्तेखार आलम (टिंकू) अनवर हुसैन, अनूप राजेश लकड़ा, दीपक कुमार राय, बरकट्ठा प्रखंड अध्यक्ष कुद्दूस अंसारी, बड़का गांव प्रखंड अध्यक्ष किशोरी राणा,सचिव बासुदेव यादव, कटकमदाग प्रखंड अध्यक्ष नसीम अंसारी, दीपक कुमार, संतोष हेम्ब्रम, समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे|

Check Also

संथाल परगना की जनता ने दिया भाजपा को आशीर्वाद:बाबूलाल मरांडी

🔊 Listen to this झारखंड को लूटने वालों को दिया करारा जवाब रांचीlभाजपा प्रदेश अध्यक्ष …