Breaking News

सरकार की योजनाओं का लाभ लें श्रमिक : बजरंग

  • श्रमिकों के बीच सर्ट, पैंट एवं  साड़ी वितरण

रामगढ़। जिला के गोला प्रखंड के कुरमी धर्मशाला हेमतपुर में रविवार को एक समारोह का आयोजन कर श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग के द्वारा पंचायत के मुखिया बजरंग कुमार महथा की उपस्थिति में निबंधित 112 महिला श्रमिकों को साड़ी व 36 पुरुष श्रमिकों के बीच सर्ट एवं पैंट का वितरण किया गया। इस दौरान मुखिया ने कहा  कि सरकार के द्वारा कई तरह की कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही। लेकिन जानकारी के अभाव के कारण श्रमिक  इसका फायदा लेने से वंचित रह जाते हैं। सभी श्रमिक भाई अपना अपना निबंधन श्रम विभाग में अवश्य कराएं। ताकी सरकर के द्वारा दी जाने वाली सेफ्टी किट, कुली किट, बीमा, प्रसूती लाभ, छात्रवृति, अंत्येष्टि समेत अन्य योजनाओं का लाभ ले सके। मौके पर श्रमिक मित्र नरेश राम, दिनेश्वर महतो, संजय महतो,  गोबिंद मुंडा, चिंता देवी, चंपा देवी, करमी देवी, मंजू देवी, सविता देवी, आरती देवी, ललिता देवी, सबिता देवी आदि मौजूद थे।

Check Also

शहर में 22 जनवरी को निकलेगा भव्य शोभा यात्रा:श्री राम सेना

🔊 Listen to this रामगढ़lश्री राम सेना,रामगढ़ के द्वारा 11 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया …