Breaking News

आम आदमी पार्टी से डॉ अजय कुमार का मोह हुआ भंग,  पुनः कांग्रेस में हुए शामिल

  • डॉ अजय कुमार का 27 सितंबर को पार्टी में पुनः वापसी हो गई है

रांची। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार का आम आदमी पार्टी से मोह भंग हो चुका है। पिछले कुछ समय से अजय कुमार के वापस कांग्रेस में आने की चर्चा हो रही थी। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ अजय कुमार 27 सितंबर को पुनः कांग्रेस में वापस हो गए हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर अजय कुमार पुनः एक बार कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। डॉ अजय कुमार का 27 सितंबर को पार्टी में पुनः वापसी हो गई है।

देश की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉ अजय कुमार पुनः कांग्रेस में हुए शामिल

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक दुबे,लालकिशोर नाथ शाहदेव एवं राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि डॉ अजय कुमार पुनः कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। डॉ अजय कुमार ने देश की गंभीर स्थिति को भांपते हुए कांग्रेस में आने का निर्णय लिया है। आज देश की स्थिति काफी भयावह हो चुकी है। किसान सड़कों पर उतर चुके हैं। युवाओं में बेरोजगारी की समस्या धर गई है। लोग केंद्र की मोदी सरकार से प्रताड़ित हो रहे हैं। देश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति को भांपते हुए डॉ अजय ने कांग्रेस को लड़ाई के लिए सही स्थान पाया। जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी में आने का निर्णय लिया। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से उन्होंने पार्टी में आने की चाहत रखी। जिसके बाद उनकी पार्टी में वापसी हुई है।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …