Breaking News

टेकलाल बाबू ने सभी को सम्मान दिया और समान दृष्टि से देखा : जेपी पटेल

  • झामुमो संस्थापक नेताओं में शामिल टेकलाल महतो की 9 वीं पुण्यतिथि मनी
  • बिष्णुगढ़ इंटर महाविद्यालय में कार्यक्रम का हुआ आयोजन
  • विधायक जे पी पटेल ने किया माल्यार्पण और वृक्षारोपण

हजारीबाग। झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक नेताओं में शामिल जननेता टेकलाल महतो की 9 वीं पुण्यतिथि 27 सितंबर को सादगी से मनाया गया। टेकलाल महतो के पैतृक गांव में स्थित विष्णुगढ़ इंटर महाविद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। विष्णुगढ़ इण्टर महाविद्यालय के छात्रावास के प्रांगण में आम, आंवला, कटहल, अमरूद इत्यादि फलदार पौधों का बृक्षारोपण क्षेत्र के विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को बृक्ष का वितरण भी विधायक जी के द्वारा किया गया। इस मौके पर विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने कहा कि मेरे पिताजी टेकलाल बाबू जन जन के नेता थे।उन्होंने सभी को समान दृष्टि से देखा और उनका सम्मान किया। आज हम उनको आदर्श मानते हुए राजनीति कर रहे हैं। पिताजी के बताएं और दिखाएं मार्ग पर चल रहे हैं।

विष्णुगढ़ इंटर महाविद्यालय में झारखंड आन्दोलन के अग्रणी योद्धा जननायक टेकलाल महतो के प्रतिमा में माल्यार्पण ललिता देवी ,प्राचार्य रामचन्द्र राम, किशोर कुमार मंडल, गुरु प्रसाद साव, हिरामन महतो, महादेव महतो, सरस्वती देवी, अनिल महतो, खूबलाल भारती, जीवन सोनी, राजेश कुमार, निर्मल कुमार, जाकिर हुसैन, खगपति महतो, महेंद्र महतो, महेंद्र राम आदि ने किया।

Check Also

शहर में 22 जनवरी को निकलेगा भव्य शोभा यात्रा:श्री राम सेना

🔊 Listen to this रामगढ़lश्री राम सेना,रामगढ़ के द्वारा 11 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया …