Breaking News

रामफल सिंह के नेतृत्व में प्रखंड का होगा विकास : अकेला

चौपारण नगर भवन में हुआ भव्य नागरिक अभिनंदन

बरही (हजारीबाग)। चौपारण नगर भवन के सभागार में विधायक प्रखंड प्रतिनिधि मनोनीत किए जाने पर ग्राम चपरी निवासी रामफल सिंह का  भव्य तरीके से कार्यक्रम आयोजित कर नागरिक अभिनंदन  किया गया । जिसमें बतौर मुख्य अतिथि बरही विधायक उमाशंकर अकेला मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विकास यादव ने किया। वही संचालन कांग्रेसी कार्यकर्ता केसरी नायक ने किया।

इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों का माल्यार्पण कर किया गया। मौके पर विधायक श्री अकेला ने नव चयनित प्रखंड विधायक प्रतिनिधि रामफल सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की, साथ ही विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी अगुवाई में प्रखंड में विकास की गंगा बहेगी। वही रामफल सिंह ने भाव विभोर होते हुए कहा कि जो जिम्मेवारी उन्हें दी गई है वह कर्तव्य निष्ठा के साथ ईमानदारी पूर्वक निभाएंगे। इस मौके पर वरिष्ठ ने ता सहदेव सिंह, नंदकिशोर सिंह। समाजसेवी प्रदीप सिंह, विनोद कुमार यादव ,नंदू यादव उप प्रमुख मोहम्मद ताहिर, बैजू गहलोत, मुखिया प्रतिनिधि रितेश सिंह, ब्रह्मदेव यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Check Also

शहर में 22 जनवरी को निकलेगा भव्य शोभा यात्रा:श्री राम सेना

🔊 Listen to this रामगढ़lश्री राम सेना,रामगढ़ के द्वारा 11 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया …