Breaking News

खूँटी : शहीद-ए-आजम भगत सिंह की मनाई गई 114वीं जयंती

आज उनके जैसे कर्मयोगी व्यक्ति की आवश्यकता है : महेंद्र

खूँटी । शहीदे आजम सरदार भगत सिंह की 114 में जन्म जयंती के अवसर पर यूथ क्लब के संस्थापक अध्यक्ष समाजसेवी महेंद्र भगत ने नगर पंचायत स्थित भगत सिंह चौक में उनकी प्रतिमा में दीप प्रज्वलित कर उन्हें नमन किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भगत सिंह जैसे क्रांतिकारी सरीखे देश भक्त और तन मन से समर्पित व्यक्तियों की आज कमी रही है। आज उनके जैसे कर्मयोगी व्यक्ति की आवश्यकता है। जो देश के प्रति अपना सब कुछ समर्पित कर सके।
इसी क्रम में समाजसेवी रमेश मांझी, महादेव सिंह, परिमल घोष, सुभाष हलधर, महावीर राम, अरविंद जायसवाल आदि अनेक लोगों ने उन्हें नमन कर भारत माता की जय, वंदे मातरम्, शहीद भगत सिंह अमर रहे, किनारे के साथ उन्हें नमन किए.

Check Also

शहर में 22 जनवरी को निकलेगा भव्य शोभा यात्रा:श्री राम सेना

🔊 Listen to this रामगढ़lश्री राम सेना,रामगढ़ के द्वारा 11 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया …