Breaking News

अ.ज.जा. मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर समीर उरांव को मनोज कुमार ने दी बधाई

  • कार्यकारिणी विस्तार से संगठन को बनेगा मजबूत : सांसद प्रतिनिधि

खूंटी। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा राष्ट्रीय कार्यकारिणी विस्तार होने पर केंद्रीय जनजातीय विकास मंत्री अर्जुन मुंडा के खूँटी जिला सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार ने हर्ष व्यक्त किया है। इसके लिए राष्ट्रीय संगठन मंत्री अमित शाह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह को आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिये। उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी विस्तार से संगठन को बल मिलेगा।

इस दौरान राज्यसभा सांसद समीर उरांव को अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर दिल्ली में उनके आवास में मनोज कुमार ने भाजपा के कर्मठ सक्रिय कार्यकर्ता पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष पद्मभूषण कड़िया मुंडा के सुपुत्र जगन्नाथ मुंडा के साथ जाकर पुष्पगुच्छ प्रदान कर उन्हें बधाई दिये।

पूरे देश के जनजातीय क्षेत्र का विकास तथा संगठनात्मक कार्य पर बल मिलेगा

उन्होंने कहा कि जनजातीय विकास मंत्री अर्जुन मुंडा और अनुसूचित जनजातीय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा पूरे देश के जनजातीय क्षेत्र का विकास तथा संगठनात्मक कार्य पर बल मिलेगा। साथ ही, भाजपा के कर्मठ सक्रिय कार्यकर्ता पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष पद्मभूषण कड़िया मुंडा के सुपुत्र जगन्नाथ मुंडा ने भी उन्हें बधाई दी। इस दौरान सांसद समीर उरांव ने उनका स्वागत और धन्यवाद करते हुए क्षेत्र में संगठन विस्तार करने हेतु सहयोग करने को कही है।

Check Also

संथाल परगना की जनता ने दिया भाजपा को आशीर्वाद:बाबूलाल मरांडी

🔊 Listen to this झारखंड को लूटने वालों को दिया करारा जवाब रांचीlभाजपा प्रदेश अध्यक्ष …