Breaking News

झारखंड में कोरोना : 974 मिले नए संक्रमित मरीज, 9 मरीजों ने तोड़ा दम

  • पूर्वी सिंहभूम से 4, बोकारो से 2 और हजारीबाग, खूंटी व रांची से 1-1 व्यक्ति की माैत हुई

झारखंड में रविवार को 974 नए कोरोना संक्रमित मिले। सर्वाधिक मरीज पूर्वी सिंहभूम से 226 पॉजिटिव पाए गए। वहीं, राज्य में 9 संक्रमितों की जान भी गई। इनमें पूर्वी सिंहभूम से 4, बोकारो से 2 और हजारीबाग, खूंटी व रांची से 1-1 व्यक्ति शामिल हैं। वहीं, राज्य में 958 मरीज ठीक भी हुए।

कहां मिले कितने मरीज
बोकारो से 73, देवघर से 45, धनबाद से 42, दुमका से 10, पूर्वी सिंहभूम से 226, गढ़वा से 55, गिरिडीह से 9, गोड्डा से 35, गुमला से 15, हजारीबाग से 17, जामताड़ा से 27, खूंटी से 7, कोडरमा से 31, लातेहार से 1, लोहरदगा से 28, पलामू से 32, रांची से 214, रामगढ़ से 14, साहिबगंज से 6, सराईकेला से 35, सिमडेगा से 15 और पश्चिमी सिंहभूम से 37 मरीज शामिल हैं।

नगर निगम की बाजार शाखा का सिटी मैनेजर संक्रमित, ऑफिस सील
वहीं, रांची नगर निगम में कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। बाजार शाखा का एक सिटी मैनेजर कोरोना संक्रमित पाया गया। इसके बाद निगम ने बाजार शाखा को सैनिटाइज कराकर दो दिनों के लिए बंद कर दिया है। लेकिन लगातार कर्मचारियों के संक्रमित होने से निगम के दूसरे कर्मी भयभीत हैं। क्योंकि अब तक निगम में 50 से अधिक कर्मी संक्रमित हो चुके हैं।

जिले में काेराेना जांच के लिए कल चलेगा विशेष अभियान
इधर, पूर्वी सिंहभूम में काेराेना मरीजाें की जांच के लिए 28 सितंबर को विशेष अभियान चलेगा। इस दिन 12,500 लोगों का टेस्ट करने का लक्ष्य रखा गया है। इस संबंध में नेशनल हेल्थ मिशन के डायरेक्टर ने डीसी व सिविल सर्जन को पत्र लिखकर दिशा-निर्देश दिए हैं। अभियान के तहत सभी कंटेनमेंट जोन, हॉट स्पॉट क्षेत्र, कोरोना ड्यूटी में तैनात स्वास्थ्य कर्मियाें सहित अन्य लोगों के सैंपल की जांच की जाएगी।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …