Breaking News

कांग्रेस के प्रखंडस्तरीय बैठक में बीएलए बनाने पर जोर दें : शैलेन्द्र यादव

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उठाया वनभोज का लुत्फ

हजारीबागl जिला के कटकमसांडी मैं बूधवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित चंदावा टोंगरी में बीएलए बनाने को लेकर कांग्रेस का प्रखंडस्तरीय बैठक जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार यादव की अध्यक्षता मे बैठक हुई। इस मौके पर मौजूद बतौर मुख्य अतिथि सह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री केबी सहाय के पौत्र आशीष सहाय ने कहा कि भाजपा धर्म व झूठ की बुनियाद पर आज दस वर्षो से सत्ता पर बैठी है। कांग्रेस का काम धर्म की राजनीति नही। बल्कि साम्प्रदायिक सौहार्द व जनहित राजनीति करती है। उन्होने यह भी कहा कि कांग्रेस की नीति धर्म के नाम पर सत्ता हासिल करना नही। बल्कि लोकतंत्र व संविधान को बचाना है। ताकि भावी पीढ़ी को जीने की राह आसान हो सके। बैठक को सम्बोधित कर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार यादव ने कहा कि भाजपा के मुंह में राम राम है और दिल में नाथू राम है। उन्होने प्रखंड व पंचायत अध्यक्ष व सचिव को प्रखंड में बूथ मैनेजमेंट को दुरुस्त करने व बीएलए के गठन कर चयनित सूची को शीघ्र जिला कांग्रेस कार्यालय में उपलब्ध कराने की बात कही।

इधर ओबीसी प्रदेश सचिव रेणु देवी ने कहा कि भाजपा के काल में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। हमे सत्ता परिवर्तन कर लोकतंत्र व संविधान को बचाना है। आगे कहा कि आज देश को भाजपा मुक्त सरकार की आवश्यकता महसूस की जा रही है। कार्यक्रम को जिला महिला अध्यक्षा बेबी देवी, संगीता देवी, जिला महासचिव असगरी अंजुम, डांटो मुखिया कुवांरी बखला, उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता निसार खान, राजकिशोर सिंह, विनोद कुशवाहा, मनोज मोदी, प्रखंड अध्यक्ष नरसिंह प्रजापति, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रंजीत यादव सहित अन्य ने कांग्रेस के सांगठनिक मजबूती पर जोर देते हुए आगामी चुनाव में कांग्रेस के बेहतर प्रदर्शन व रिकार्ड मतो से से जीत सुनिश्चित करने की बात कही। मौके पर आयोजित वनभोज कार्यक्रम का लुत्फ उठाया गया। इस मौके पर इंद्रदेव यादव, मो. रेयाज, एलेन टोप्पो, रामकुमार पटेल, अजय राणा, बाबर अंसारी, आफताब खान, मुखिया अनवारूल हक, अनुज सिंह, अमृतेश रंजन, प्रवीन पांडेय, तूफानी, हैदर आजाद सहित सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता व विभिन्न पंचायतों के पंचायत अध्यक्ष व सचिव मौजूद थे।

Check Also

ग्रामीण लोगों के विकास के जगह पर भाजपा का विधायक आलोक का हुआ चौतरफा विकास:रूचिर तिवारी

🔊 Listen to this रामगढ़ अंचल के ग्रामीण इलाका के लोग आज भी है मूलभूत …