Breaking News

दुमका : विधानसभा उपचुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास कर रहे कैंप

  • महिलाओं के चौपाल में रघुवर दास ने हिस्सा लिया
  • महूबोना गांव में आदिवासी परिवार के साथ मिलकर खाना खाया
  • राज्य की सत्तारूढ़ दल अपने वायदों से मुकर गई है: रघुवर दास

दुमका। राज्य में आगामी 3 नवंबर को बेरमो और दुमका विधानसभा का उपचुनाव होना तय हुआ है। अब राजनीतिक दल और उनके बड़े नेता विधानसभा चुनाव को लेकर सक्रिय हो गए हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा दुमका विधानसभा छोड़ने के बाद वहां उपचुनाव होने जा रहा है। यह सीट काफी महत्वपूर्ण है। भाजपा इस सीट को जीतने के लिए पूरी ताकत लगा रही है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास दुमका विधानसभा क्षेत्र में कैंप कर गए हैं। रघुवर दास देवघर में बाबा की पूजा करने के बाद दुमका पहुंचे हैं। यहां रघुवर दास शनिवार को कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

केंद्लाही गांव में महिला चौपाल का आयोजन किया गया

दुमका विधानसभा क्षेत्र के केंद्लाही गांव में महिला चौपाल का आयोजन किया गया। यहां पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने संबोधित करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन ने चुनाव पूर्व जो भी वायदे किए थे।उन वादों से वह पूरी तरह से मुकर गए हैं। उन्होंने घोषणा किया था कि सरकार बनाने के एक महीने के अंदर पांच लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा। जबकि सच्चाई है कि अभी तक राज्य में 50 लोगों को भी रोजगार नहीं मिला है। उन्होंने कहा था कि ग्रेजुएट को 5000 एवं पोस्टग्रेजुएट को 7000 बेरोजगारी भत्ता दिए जाएंगे। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा था कि महिलाओं को दो हजार चूल्हा खर्चा दिया जाएगा। लेकिन यह राशि भी नहीं दी जा रही है।

विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत होगी

पारा शिक्षकों की समस्याओं का भी अभी तक समाधान नहीं किया गया है। रघुवर दास ने कहा कि झारखंड में होने जा रहे दो विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत होगी। जिसके बाद वर्तमान सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। इसके बाद रघुवर दास दोपहर का खाना दुमका विधानसभा क्षेत्र के एक आदिवासी परिवार के यहां खाया। उनके साथ कार्यक्रमों में भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश प्रसाद,सत्येंद्र सिंह आदि थे।

Check Also

प्रचार के अंतिम दौर में बीजेपी प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने झोंकी ताकत

🔊 Listen to this पदयात्रा और टोटो से मतदाताओं से किया अपील कहा 20 मई …