Breaking News

जेएमएम उलगुलान का बीजेपी से गठबंधन पर हर्ष, भाजपा को संथाल में मजबूत साथ मिल गया है : अर्जुन राम

मिथिलेश कुमार

रामगढ़। राज्य के दो सीट पर बेरमो और दुमका के उपचुनाव में कोल्हान के दिग्गज नेता सह पूर्व सांसद कृष्णा मरांडी जेएमएम उलगुलान पार्टी व बीजेपी के साथ गठबंधन किए जाने का गोला के कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने स्वागत किया है।पूर्व विधायक अर्जुन राम ने इसके समर्थन में कहा है कि बीजेपी को संथाल में मजबूत साथ मिल गया है। गठबंधन से जेएमएम उलगुलान की टीम भी उत्साहित है।जिला उपाध्यक्ष राजकिशन त्रिपाठी ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता अपनी जी तोड़ मेहनत करके बीजेपी को आगे बढ़ाएगी।

उन्होंने जेएमएम को परिवारवाद की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि इस पार्टी में एक सामान्य कार्यकर्ता बनकर रह जाता हैं।उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान झारखण्ड सरकार में कोई संतोषजनक कार्य नहीं हो रहा और उम्मीदवार अपने परिवार के लोग को चुनते है कार्यकर्ता बस कार्यकर्ता ही बनकर रह जाते है। ऐसे में कार्यकर्ता का मनोबल भी गिरता है। झारखंड आंदोलन में कई बार जेल गए झारखंड अलग करके दिया, लेकिन उन्हें कभी अवसर नहीं दिया गया। अब एनडीए के साथ मिलकर झारखण्ड की जनता और गरीबों को हक मिलेगा। बताया गया कि उपचुनाव में इस पार्टी की पुरी टीम बेरमो और दुमका में बीजेपी की जीत सुनिश्चित करेंगे।

Check Also

बरही में भाजपा के चुनावी जनसभा में उमड़ा जनसैलाब,मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हुए शामिल

🔊 Listen to this आजादी से पूर्व अंग्रेजों ने लूटा और अब कांग्रेस समर्थित सरकार …