Breaking News

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अजय कुमार पहुंचे बेरमो

  • कांग्रेस प्रत्याशी अनूप सिंह से चुनाव को लेकर की चर्चा
  • बेरमो और दुमका से कांग्रेस और झामुमो की होगी जीत : डॉ अजय

बेरमो (बोकारो)।  झारखंड में बेरमो और दुमका में विधानसभा का उपचुनाव होने जा रहा है। प्रदेश में सत्तारूढ़ दल और विपक्ष दोनों विधानसभा क्षेत्रों से अपने-अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। जिसके बाद राजनीतिक सरगर्मी काफी बढ़ गई है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार रविवार की शाम बेरमो विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी अनूप कुमार सिंह के ढोरी स्थित कार्यालय पहुंचे। डॉ अजय के बेरमो पहुंचने पर अनूप कुमार के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने स्वागत किया। यहां डॉ अजय कुमार ने कांग्रेस प्रत्याशी अनूप सिंह के साथ चुनाव को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया। चुनाव के हर पहलू पर बिंदुवार चर्चा की गई। इसके बाद डॉ अजय कुमार ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उपचुनाव में स्थानीय मुद्दे पर चुनाव होते हैं। यहां कांग्रेस प्रत्याशी अनूप सिंह स्थानीय मुद्दों को लेकर अपना एजेंडा बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि अनूप सिंह लोकल समस्याओं को लेकर ही चुनाव में जाएंगे।वह बड़ी-बड़ी बात नहीं करेंगे। डॉ अजय ने पत्रकारों से कहा कि आज देश में बेरोजगारी एक बड़ी समस्या बन गई है। युवाओं का रोजगार खत्म होते जा रहा है।महंगाई अपने चरम पर पहुंच चुकी है। केंद्र सरकार सभी कुछ बेचने पर लग गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कोयला उद्योग को भी निजी करण की ओर ले जा रही है। जिसका कोयलांचल में भारी विरोध हो रहा है।उन्होंने कहा कि चुनाव में केंद्र सरकार की नाकामिया तो उठनी तय है।

Check Also

तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं नरेंद्र मोदी : प्रदीप

🔊 Listen to this तुष्टिकरण की राजनीति से मुसलमानों का बेड़ा गर्क किया कांग्रेस व …