Breaking News

झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के बड़े भाई राजाराम सोरेन का निधन, पंचतत्व में हुए विलिन

मुख्यमंत्री ने अंतिम संस्कार में शामिल होकर दी श्रद्धांजलि

  • शिबू सोरेन,कल्पना सोरेन,मंत्री बसंत सोरेन,मिथलेश ठाकुर सहित कई लोग हुए शामिल

गोला(रामगढ़)lपूर्व मुख्यमंत्री दिशोंम गुरु शिबू सोरेन के बड़े भाई राजाराम सोरेन उम्र (84)वर्ष का निधन लम्बी बीमारी के बाद शनिवार कों रांची में हो गया। उनका पार्थिव शरीर कों रांची से उनके पैतृक आवास रामगढ़ जिला के गोला प्रखंड के नेमरा लाया गया। जहाँ धार्मिक रीति रिवाज के कार्यक्रम के बाद उनका अंतिम यात्रा निकाली गईं। इसके बाद घऱ के कुछ दुरी पर स्थित मुक्तिधाम में उन्हें पंचतत्व में विलीन कर दिया गया।

मुखागनी स्वर्गीय लालू सोरेन के पुत्र दयानन्द सोरेन ने दी ।शव यात्रा में राज्य के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन,पेयजल एंव स्वछता मंत्री मिथलेश ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन, विधायक बसंत सोरेन, कल्पना सोरन, रूपी सोरेन, पूर्व विधायक अर्जुन राम, विजय महतो, सुनील राज चक्रवर्ती, रेखा सोरेन, अंजलि सोरेन, सावन टुडू,मुखिया जीतलाल टुडू, दिनेश मुर्मू, महालाल टुडू, हेमलाल टुडू, केशव टुडू, सतीश टुडू, छोटेलाल, दिलीप मुंडा, हेमलाल सोरेन, श्रीपद टुडू, रितुलाल सोरेन सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे। स्वर्गीय राजाराम सोरेन लंबे समय से गोला के डाकबांग्ला में रहकर गर्ट्स नामक संस्था एनजीओ चलाते थे। साथ ही लोगों के दुख सुख में भी भागीदारी निभाते थे। कुछ वर्ष पहले जब वे बीमार पड़ गए तो उनकी पुत्री ने उसे अपने साथ रांची में ले जाकर रखने लगे। वे काफ़ी मिलनसार ऒर मृदुभाषि व्यक्ति थे।

हेमंत सोरेन कों दाह संस्कार में भाग लेने के नहीं मिली ज़मानत

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कोर्ट से जमानत नहीं मिलने के कारण वे अपने बड़े पिताजी के दाह संस्कार में भाग नहीं ले सके। उन्होंने कोर्ट से अपने बड़े पिताजी के दाह संस्कार से लेकर पुरे क्रियाक्रम के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए 13 दिन के लिए अग्रिम कों ख़ारिज कर दिया।

Check Also

देश में लैंड जिहाद का सबसे बड़ा केंद्र है झारखंड : अरुण सिंह

🔊 Listen to this झारखंड में भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण चरम पर आलमगीर आलम अगर इस्तीफा …