Breaking News

कांग्रेसी प्रत्याशी यशस्विनी सहाय छह को करेंगी नामांकन

रांची। रांची लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन की कांग्रेसी उम्मीदवार यशस्विनी सहाय छह मई को नामांकन दाखिल करेंगी। इस मौके पर गठबंधन में शामिल। कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय जनता दल और वाम दल के नेता मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। राज्य के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

यशस्विनी ने अधिवक्ताओं से मांगा आशीर्वाद
रांची लोक सभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन की कांग्रेसी प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने सोमवार को रांची सिविल कोर्ट परिसर जाकर वहां उपस्थित अधिवक्ताओं से अपनी जीत का आशीर्वाद मांगा। इस मौके पर सुश्री सहाय के साथ उनके पिता और रांची लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय मुख्य रूप से उपस्थित थे।अधिवक्ता संजय विद्रोही ने घूम-घूम कर सुश्री सहाय का परिचय कोर्ट के अधिवक्ताओं से कराया। अधिवक्ताओं ने यशस्विनी का अभिनंदन करते हुए इन्हें अपना पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया। मौके पर कांग्रेसी नेता सुरेंद्र सिंह और विनय सिंहा दीपू भी उपस्थित थे।

Check Also

एनटीपीसी कोयला खनन मुख्यालय में स्वच्छता को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ स्वच्छता पखवाड़ा शुरू

🔊 Listen to this रांचीlएनटीपीसी कोयला खनन मुख्यालय/एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड,रांची स्वच्छता पर जागरूकता फैलाने के …