Breaking News

मोदी पर कांग्रेस ने साधा निशाना

मोदी देश में भ्रष्टाचार का विद्यालय चला रहे

रांची। कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी देश में भ्रष्टाचार का विद्यालय चला रहे हैं। विद्यालय की शाखाएं उन्होंने भाजपा शासित राज्यों में खोल रखी है। सिन्हा सोमवार को कांग्रेस भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे।
सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री को अपने शासनकाल में हुए प्रत्येक घोटाले का जवाब जनता को देना चाहिए। केरल के पांच एयरपोर्ट बिना किसी अनुभव के अदानी को ठेके पर देना, गुजरात में अदानी समूह को लाभ पहुंचाने के लिए 14305 एकड़ जमीन का आवंटन सहित अन्य घोटाले भाजपा शासित राज्यों में और केंद्र सरकार के शासनकाल में हुए हैं। इन सभी का जवाब प्रधानमंत्री से जनता मांग रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के केंद्र में मंगलसूत्र, हिंदू-मुसलमान और पाकिस्तान है। झारखंड की धरती से इन्हें सरना धर्मकोड के बारे में स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
अखिल भारतीय कांग्रेस के मीडिया कोऑर्डिनेटर वैभव शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री महंगाई और बेरोजगारी पर बात नहीं करते। मणिपुर में महिलाओं हुए अत्याचार और मणिपुर के हिंसा पर दो शब्द नहीं बोलते। महीनों किसान धरने पर बैठे रहे लेकिन किसानों के हित की कोई बात प्रधानमंत्री ने कभी नहीं की।
मीडिया कोऑर्डिनेटर सुमेर चारण ने कहा कि महिलाओं और मंगलसूत्र पर बात करने से पहले प्रधानमंत्री को मणिपुर हिंसा पर देश से माफी मांगनी चाहिए। हिंदुस्तान में सबसे बड़े सेक्स स्कैंडल का मामला सामने आया है, जिसका कर्ताधर्ता खुद उनकी पार्टी का सांसद प्रज्ज्वल रमन्ना है, जिसकी शिकार सैकड़ों महिलाएं हुई हैं। इसके लिए मोदी ने सिर्फ चंद दिनों पहले ही रैली के माध्यम से जीताने की अपील की थी और उसका साथ देने के लिए नीरव मोदी, विजय माल्या, मेहुल चौकसी की तरह उसे भी देश से भागने में मदद की गई।

Check Also

एनटीपीसी कोयला खनन मुख्यालय में स्वच्छता को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ स्वच्छता पखवाड़ा शुरू

🔊 Listen to this रांचीlएनटीपीसी कोयला खनन मुख्यालय/एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड,रांची स्वच्छता पर जागरूकता फैलाने के …