Breaking News

विवेकानंद विद्या मंदिर कुन्दरी में बढ़ते तापमान पर की अनोखी शुरुआत

पलामूlबढ़ते तापमान और प्रकृति के प्रकोप को बढ़ते देखकर झारखंड सरकार के द्वारा सुरक्षा हेतु सभी विद्यालयों को बंद करने का आदेश दे दिया गया है। जिसके तहत कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा आठवीं तक के क्लास पूर्णता बंद रहेंगे एवं उसके बाद के क्लास सरकार के द्वारा तय मापदण्डों के अनुसार चालू रहेगा। विवेकानंद विद्या मंदिर, कुन्दरी के द्वारा एक अनोखी शुरुआत की गई हैl सरकार के आदेश के पश्चात आज विद्यालय में उपस्थित सभी छात्रों को होमवर्क दिया गया कि सभी छात्र अपने घरों में लू – धूप इत्यादि से बचेंगेl घर में रहेंगे एवं इस दौरान हमारे धरती का तापमान क्यों बढ़ रहा हैl इसका कारण क्या है हम इसे कैसे रोक सकते हैंl हम सबो का दायित्व क्या हैl इसे एक चार्ट पेपर में अभिभावकों की मदद सभी लोग बनाएंगे और समझने का प्रयास करेंगे कि हम सृष्टि को बचाने के लिए असमय बदलते मौसम के लिए हमारा योगदान क्या हो सकता है।

आज पूरा विश्व इस बात से चिंतित हैं कि मौसम में बेतहाशा बदलाव आने वाले कल के खतरे की निशानी हैl सृष्टि विनाश की ओर धीरे धीरे बढ़ रही हैl इसे संभालने का दायित्व सरकार ही हम सभी का भी है। इसलिए आने वाले कल अर्थात नौनिहालों को भी प्रकृति संरक्षण के लिए जागरूक करना अनिवार्य है। बताते चले कि विवेकानंद विद्या मंदिर कुन्दरी शिक्षा के क्षेत्र में अलग पहचान बना रही हैl साथ ही यहां अध्ययन कर रहे छात्रों को निःशुल्क कॉपी,किताब,बैग,ड्रेस, स्मार्ट क्लास इत्यादि उपलब्ध कराया जाता है। शिक्षा के व्यापारीकरण के विरुद्ध यह विद्यालय पर्यावरण संरक्षण और भारतीय संस्कृति के लिए भी प्रयासरत है। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शुभम ठाकुर, शिक्षिका श्रेया, अदिति, बबिता, निक्की सहित छात्र उपस्थित रहें।

Check Also

इंडिया गठबंधन का प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मिलकर निशिकांत दुबे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया

🔊 Listen to this रांची। प्रदेश कांग्रेस-झामुमो के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से मिलकर भाजपा …