मांडू(रामगढ़)आज 30 अप्रैल को मांडू प्रखंड अध्यक्ष सागर महतो के अध्यक्षता में प्रखंड कार्यालय मांडू में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी जयप्रकाश भाई पटेल के 01 मई को नामांकन कार्यक्रम को लेकर एक बैठक की गईl इस बैठक का संचालन प्रखंड सचिव अनिरुद्ध सिंह ने कियाl बैठक में प्रखंड अध्यक्ष सागर महतो ने अपने संबोधन में कहा कि इस बार हजारीबाग लोकसभा में धरतीपुत्र को कांग्रेस पार्टी ने प्रत्याशी बनाया हैl हम लोगों के प्रत्याशी काफी सहज और अनुभवी हैl पूरे हजारीबाग लोकसभा में जानता के बीच उल्लास का माहौल हैl कांग्रेस पार्टी जो हजारीबाग लोकसभा 40 वर्षों से सूखा पड़ा थाl लेकिन इस बार पूरे हजारीबाग लोकसभा का जनता ने मन बना लिया है की इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी जयप्रकाश भाई पटेल को भारी मतों से विजय दिलाना हैl स्वर्गीय टेकलाल महतो को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करनाl वहीं सभी वक्ताओं ने बारी-बारी से सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि कल के नामांकन कार्यक्रम में मांडू प्रखंड कांग्रेस कमेटी पूरे दम खम के साथ अपनी भागीदारी सुरक्षित करेंगेl वहीं हजारीबाग लोकसभा के प्रत्याशी जयप्रकाश भाई पटेल को भारी मतों से विजय दिलाने का संकल्प लियाl इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित झारखंड प्रदेश सचिव धर्मराज राम,वरिष्ठ कांग्रेसी बूटी तिवारी,वरिष्ठ कांग्रेसी जय नाथ महतो,वरिष्ठ कांग्रेसी अशोक गंझू, विधायक प्रतिनिधि वसंत कुमार महतो,रामगढ़ जिला सचिव मोहम्मद मिस्टर आलम,वरिष्ठ कांग्रेसी गुड्डू वर्मा,अब्दुल जब्बार,फायदा हुसैन,प्रभात कुमार,सगीर अंसारी,तुलसी महतो,महेंद्र ठाकुर,संजय बेदिया, दिनू गंझू,राजकुमार टुडू,प्रदीप मुंडा,ब्रह्मदेव मुंडा,शिव शंकर गंझू, ललित राम,मुशर्रफ अंसारी, मोहम्मद मोबीन, अखिल देव प्रसाद,संदीप कुशवाहा,राम प्रकाश महतो,रोहित महतो, समरेश सिंह,आकाश ओझा, प्रदीप कुमार,सुनील कुमार महतो एवं सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित हुएl
Check Also
इंडिया गठबंधन का प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मिलकर निशिकांत दुबे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया
🔊 Listen to this रांची। प्रदेश कांग्रेस-झामुमो के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से मिलकर भाजपा …