Breaking News

माले नेता लालकुमार बेदिया की पत्नी स्व: लीला देवी का चौथा स्मृति दिवस मनाया गया

रामगढ़l माले नेता कामरेड लालकुमार बेदिया की पत्नी स्व: लीला देवी का चौथा स्मृति दिवस के मौके पर ग्राम हेसला आदिवासी क्लब में माले कार्यकर्ताओं,सदस्यों, पार्टी समर्थकों ने एकत्रित होकर सर्व प्रथम स्व: लीला देवी के चित्र पर माल्यार्पण कामरेड लालकुमार बेदिया ने किया।

इसके तत्पश्चात बड़े पुत्र प्रेमदीप बेदिया, पुत्रवधू रुपा देवी, फूलचंद करमाली, महादेव राम,अनवर अंसारी,विजय प्रजापति,सावन बेदिया,सूरज बेदिया,सनी बेदिया, संतोष बेदिया,रोहित बेदिया,टिपू कुमारी, सारो कुमारी,प्रतिज्ञा कुमारी अन्य दर्जनों लोगों ने बारी-बारी से पुष्प अर्पित करने के बाद 1 मिनट का श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
उक्त कार्यक्रम में भाकपा-माले जिला कमिटी सदस्य सह रामगढ़ प्रखंड सचिव सरयू बेदिया उपस्थित थे। उन्होने स्मृति दिवस के अवसर पर उपस्थित लोगों से कहा कि स्व: लीला देवी ने अपने पति लालकुमार बेदिया को जो इन्हें मजदूरों-किसानों, शोषित,पीड़ित मेहनतकशों के हक-अधिकार के संघर्ष में जीवित रहते हमेशा सहयोग की
भूमिका में रहती थी। इसीलिए इनकी स्मृति को भुलाया नहीं जा सकता है।आगे कहा गया कि आगामी 20 मई 2024 को लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी जे0पी0भाई पटेल के पक्ष में एक-एक कीमती वोट देकर भारी मतों से जीत हासिल करने के लिए अभी से लगातार प्रचार-प्रसार तेज करना है। भाजपा हटाओ- देश बचाओ,मोदी हटाओ- लोकतंत्र बचाओ ,संविधान बचाओ।

Check Also

इंडिया गठबंधन का प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मिलकर निशिकांत दुबे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया

🔊 Listen to this रांची। प्रदेश कांग्रेस-झामुमो के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से मिलकर भाजपा …