Breaking News

लोगों को कंस के अत्याचारों से बचाने के लिए लिया था कृष्ण ने जन्म

इस बार जन्माष्टमी का त्योहार 12 अगस्त को

जन्माष्टमी का त्योहार भादप्रद की अष्टमी को मनाया जाता है। इसी तिथि पर मध्यरात्रि में भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। कृष्ण जी के जन्म लेते ही सभी जगह प्रकाश हो गया था। जब वासुदेव जी कृष्ण जी को गोकुल लेकर जा रहे थे तो अचानक यमुना जी के जल में लहरें उठने लगी और कृष्ण जी के चरण स्पर्श करते ही यमुना जी का जलस्तर कम हो गया। शेषनाग ने कृष्ण जी पर छाया की। कृष्ण जी ने बालरुप से लेकर अपने जीवन में कई लीलाएं की और लोगों को कंस के अत्याचार से मुक्त करवाया। इस बार जन्माष्टमी का त्योहार 12 अगस्त को मनाया जाएगा।

द्वापर युग में मथुरा में राजा उग्रसेन का राज था

द्वापर युग में मथुरा में राजा उग्रसेन का राज था। कंस उनका पुत्र था। लेकिन राज्य के लालच में अपने पिता को सिंहासन से उतारकर वह स्वयं राजा बन गया और अपने पिता को कारागार में डाल दिया। देवकी कंस की चचेरी बहन थी। देवकी का विवाह वासुदेव के साथ हुआ, कंस ने अपनी बहन का विवाह पूरे धूमधाम के साथ किया और खुशी से विवाह की सभी रस्मों को निभाया। जब बहन को विदा करने का समय आया तो कंस देवकी और वासुदेव को रथ में बैठाकर स्वयं ही रथ चलाने लगा।

देवकी का आठवां पुत्र ही कंस काल

तभी अचानक ही आकाशवाणी हुई कि देवकी का आठवां पुत्र ही कंस काल होगा। आकाशवाणी सुनकर कंस तुरंत ही अपनी बहन को मारने के लिए तत्पर हो गया। लेकिन वासुदेव ने उसे समझाते हुए कहा कि तुम्हें अपनी बहन देवकी से कोई भय नहीं है, देवकी की आठवीं संतान से भय है। इसलिए वे अपनी आठवीं संतान को कंस को सौंप देंगे।

रोहिणी नक्षत्र में श्रीकृष्ण जी ने जन्म लिया

कंस को वासुदेव की बात मान ली। लेकिन उसने देवकी और वासुदेव को कारागार में कैद डाल दिया। जब भी देवकी की कोई संतान होती तो कंस उसे मार देता इस तरह से कंस ने एक-एक करके देवकी की सभी संतानों को मार दिया। और फिर भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में श्रीकृष्ण जी ने जन्म लिया। श्रीकृष्ण के जन्म लेते ही कारागार में एक तेज प्रकाश छा गया। कारागार के सभी दरवाजे स्वतः ही खुल गए, सभी सैनिको को गहरी नींद आ गई। वासुदेव और देवकी के सामने भगवान विष्णु प्रकट हुए और कहा कि उन्होंने ही कृष्ण रुप में जन्म लिया है।

Check Also

BJP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने की बाबाधाम में पूजा, हेमंत सरकार पर साधा निशाना

🔊 Listen to this मौके पर पूर्व श्रम नियोजन मंत्री राज पालिवार और बीजेपी के …