Breaking News

मत्स्य कृषक दिवस के अवसर पर परिसंपत्तियों का किया गया वितरण

सरकार मत्स्य कृषकों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है: मनोज कुमार

रामगढ़।राष्ट्रीय मत्स्य कृषक दिवस के अवसर पर सबसे पूर्व ऑनलाइन उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कृषि एवं पशुपालन मंत्री बादल पत्रलेख की उपस्थिति में किया गया। ततपश्चात कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग झारखंड सरकार के द्वारा ऑनलाइन परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।


इस मौके पर रामगढ़ जिले के मत्स्य पलकों को समाहरणालय, रामगढ़ में जिला मत्स्य पदाधिकारी, रामगढ़ के द्वारा लाभुक महेंद्र ओहदार, आनंद चौधरी, दिगंबर महतो, प्रकाश नायक, बुद्धि नाथ महतो, लक्ष्मी देवी, सुमित नायक, सुदेश कुमार, प्रयाग महतो, महेंद्र ओहदार, देवेंद्र चौधरी, सकलदीप कुमार, लोकनाथ कुमार, संजय दांगी, लखन मुंडा, विश्वजीत भारद्वाज, रामनाथ महतो, कपिलदेव महतो, दीपचंद महतो, प्रसादी केवट, राजेश महतो, अमित केवट, जागेश्वर केवट और विश्वनाथ कुमार के बीच प्रधान मंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत मछली बिक्री के लिए आइस बॉक्स के साथ मोटरसाइकिल, आइस बॉक्स के साथ तीन पहिया वाहन, आरएएस इकाई की स्थापना एवं मत्स्य प्रसार अनुसंधान एवं प्रशिक्षण योजना के तहत केज,मत्स्य पालक हेतु लाइफ जैकेट एवं तालाब तथा जलाशय मत्स्य का विकास एवं जीर्णोद्धार योजना में पूर्व निर्मित केज के लिए ग्रो आउट नेट, जलाशय की मत्स्य जीवी स्वयं संस्था के लिए मोटर बोट, जलाशय की मत्स्य जीवी स्वयं संस्था सदस्यों के लिए गिलनेट, मत्स्य बीज उत्पादकों को स्पोर्ट की आपूर्ति सहित तलाब तथा जलाशय मत्स्य का विकास एवं जीर्णोद्धार योजना के तहत मत्स्य बीज उत्पादकों को आइस फोन की आपूर्ति, मत्स्य बीज उत्पादकों को फीड एवं जाल की आपूर्ति 4 एमएम फ्लोरिंग शीट का वितरण किया गया।

मौके पर जिला मत्स्य पदाधिकारी मनोज कुमार ठाकुर ने बताया की राष्ट्रीय मत्स्य कृषक दिवस के अवसर पर पूरे राज्य में 1.92 करोड़ की परिसंपत्ति 694 लाभुकों के बीच एवं रामगढ़ जिले के 24 मत्स्य कृषकों के बीच वितरित किया गया है। उन्होंने बताया कि मत्स्य कृषक के विकास एवं उनके उत्थान के लिए सरकार के द्वारा इन परिसंपत्तियों का वितरण किया गया है। सरकार प्रत्येक वर्ष इनके उत्थान एवं विकास के लिए 10 जुलाई को कृषक दिवस पर इन्हें प्रोत्साहित करेगी। इस कार्यक्रम में कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कुल 24 मत्स्य कृषकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ असीम कुमार, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी, श्रीनिवास ओझा, जिला जनसंपर्क कार्यालय से नीतीश कुमार पासवान, विधायक प्रतिनिधि मुकेश यादव सहित जिले के कई अधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

कांग्रेस की महिला नेत्री ने भाकपा की सदस्यता ली

🔊 Listen to this रांचीlकांग्रेस पार्टी नगड़ी प्रखंड की अध्यक्ष युवा महिला नेत्री आरती देवी …