Breaking News

सुहागिनों ने तीज पर्व पर निर्जला व्रत रख पति की लंबी आयु की कामना की

  • सुहागिन महिलाओं ने मंदिरों एवं घरों में सुनी कथाएं
  • सुहागिन महिलाएं सज संवर कर पूजा अर्चना किया, दान किया

रांची/गढ़वा/खूंटी/रामगढ़। सुहागिन महिलाओं ने अपने पति के दीर्घायु होने को लेकर शुक्रवार को तीज व्रत किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष महिलाओं को तीज व्रत की कथा सुनने में परेशानी हुई।अधिकतर क्षेत्रों में लोगों ने घरों में रहकर ही तीज व्रत किया। हालांकि तीज व्रत को लेकर बाजार में चहल कदमी देखी गई।तीज पर्व पर सुहागिनों ने अपने पति के लंबी आयु के लिए 24 घंटे का निर्जल व्रत रख दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर महिलाओं ने भगवान शिव और पार्वती की पूजा अर्चना कर अखंड सुहाग की कामना की। तीज पर महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए विशेष पूजा अर्चना भी की।

सुहागिनों के तीज पर पर्व मनाने के पीछे कहानी विदित है कि माँ पार्वती हिमवान नामक राजा की पुत्री थी। पिता हिमवान पार्वती की शादी के लिए विष्णु जी को हामी भरी थी। लेकिन पार्वती शिवजी को मन ही मन चाहती थी। विष्णु जी से शादी की चर्चा सुनने के बाद वह हिमालय पर्वत के गुफा की तरफ भाग निकली और वही शिवजी की आराधना करने लगी। शिव जी प्रसन्न होकर मां पार्वती को वर मांगने के लिए कहते हैं। तब मां पार्वती ने शिवजी को ही पति के रूप में मांग लिया। शिव जी ने तथास्तु कहते हुए पार्वती को अपना अर्धांगिनी स्वीकार किए। तभी से मां पार्वती द्वारा शिव जी की लंबी उम्र की कामना के लिए निर्जल व्रत रख कर दीर्घायु होने की कामना की थी।तभी से तीज पर्व मनाया जाने लगा। इस दिन सुहागिनें पूरी तरह सुहागिन की तरह सज-धज धज कर भगवान शिव और पार्वती जी की प्रतिमा स्थापित कर फुल फुल चढ़ाते हुए पति के जन्म जन्म का साथ निभाने हेतु दीर्घायु होने की कामना करती है। तीज पर्व को लेकर पूरे राज्य में लोगों के बीच उत्साह दिखा।

Check Also

BJP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने की बाबाधाम में पूजा, हेमंत सरकार पर साधा निशाना

🔊 Listen to this मौके पर पूर्व श्रम नियोजन मंत्री राज पालिवार और बीजेपी के …