Breaking News

कोरोना ने गणेश चतुर्थी मेला व हर्षोउल्लास को किया प्रभावित

जामताड़ा गांधी मैदान में हो रही सिर्फ पूजा, नही लगा मेला

जामताड़ा।कोरोना ने पर्व त्यौहारों की रौनक खत्म कर दी है। गणेश चतुर्थी पर हर्षोल्लास का माहौल रहता है। बाजारों में गणेश जी भक्ति गीत से लोग भाव विभोर होते थे। चहल-फहल दिखाई पड़ती थी।महिला व पुरुष नए वस्त्रों में होते थे। बच्चों में एक अलग सी खुशी रहती थी। लेकिन कोरोना ने सारी खुशी हर्षोल्लास को छीन लिया। गणेश चतुर्थी पर भी कोई उल्लास नही है। महिलाएं पूजा की, व्रत रखी, लेकिन पहले की तरह कोई उल्लास नही है। कोई कार्यक्रम नही हो रहा है।

गांधी मैदान में नही लगा गणेश मेला

हर वर्ष जामताड़ा गांधी मैदान में गणेश चतुर्थी पर सात दिवसीय मेला लगता है। दूर-दूर से झूला, विभिन्न प्रकार की दुकाने पहुंचती थी। लोग दिन भर काम के बाद रात में गणेश मेला का आनंद लेते थे। बच्चे झूले में झुकते थे। महिलाएं मेला में वस्त्र, खिलौना, रसोई के सामान खरीदती थी। लेकिन इस वर्ष गांधी मैदान में सन्नाटा पसरा हुआ है। कोई रौनक नही है। गणेश वंदना की कोई गीत सुनाई नही दे रही है।

गांधी मैदान में सामाजिक दूरी का पालन करते हए हो रही साधारण मूर्ति पूजा

गणेश चतुर्थी पर गांधी मैदान में साधारण रूप से सामाजिक दूरी का पालन करते हुए पूजा हो रही है। कोई आकर्षक पूजा पंडाल भी नही बनाया गया है। पूजा कमेटी के अध्यक्ष मुक्तराम दत्ता, सचिव संतोष बर्णवाल, कोषाध्यक्ष सितेन्दु देव् सिंह, प्रवीण अग्रवाल,अनूप अग्रवाल,अरूप मित्रा, नितेश सेन ने कहा कि इस वर्ष कोरोना के कारण सारी तैयारी पर पानी फिर गया। कोई कार्यक्रम का आयोजन नही हुआ। पूजा पंडाल का निर्माण नही हुआ। मेला नही लगा। सिर्फ पूजा हो रही है।लेकिन सामाजिक दूरी का पालन करते हुए पूजा हो रही है।

Check Also

BJP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने की बाबाधाम में पूजा, हेमंत सरकार पर साधा निशाना

🔊 Listen to this मौके पर पूर्व श्रम नियोजन मंत्री राज पालिवार और बीजेपी के …